
कुछ लोगों को रोमांचक जिंदगी जीने में मजा आता है। कई बार इस तरह के लोग जान हथेली पर लेकर भी निकल जाते हैं। ऐसा ही कुछ दो भाईयों के साथ हुआ जब वे भूत देखने के लिए आधी रात को जंगल में चले तो गए लेकिन उन्हें जब एक लाश मिली तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। ऐसा नहीं की ये दोनों ही डर गए, कुछ अन्य लोग भी इस हादसे को लाइव देख रहे थे जिनकी तबीयत भी हरी रह गई। ये दोनों भाई सोशल मीडिया पर लाइव थे। घटना 30 जून की आधी रात की है जब मिजोरम में तलावंग नदी के किनारे ये दोनों भाई भूत की तलाश में आगे बढ़ रहे थे । क्षेत्र में अंधेरा था और सन्नाटा छाया हुआ था। नदी किनारे होने से हवा भी कुछ तेज चल रही थी। जानवरों-कीड-पतंगों की आवाजें बार-बार इन दोनों भाईयों का ध्यान आकर्षित भी कर रही थी लेकिन इन दोनों को जूनून था भूत देखने का । चूंकि इन दोनों को कुछ लोग सोशल मीडिया पर लाइव भी देख रहे थे जिससे इनका ध्यान भी जंगल के साथ इन दोनों पर था। अचानक से एक भाई का पैर कहीं पड़ा जिससे वह चौंक गया। जब नीचे की स्थिति देखी तो दोनों भाईयों के होश उड़ गए क्योंकि नीचे एक सड़ी हुई लाश थी। दोनों भाईयों ने लाश को ध्यान से देखा कि ये इंसानी लाश ही हैजब तय हो गया कि यह लाश इंसानी ही है तो इन्होंने पुलिस को फोन लगाया। कुछ ही देर में पुलिस मौक पर पहुंच गई और उसने अपनी कार्रवाई शुरू की। … हत्यारों तक भी पहुंच गई पुलिस मिली जानकारी के अनुसार यह लाश 55 साल के एक व्यक्ति की थी। उस व्यक्ति को एक महिला और एक पुरुष ने मौत के घाट उतारा था। इस शख्स के सिर पर लोहे की राड से हमला किया गया था। पुलिस अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हत्यारों तक पहुंच गई जिन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया ।
