
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात के चार घंटे बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने महिला का मोबाइल व पर्स लूटने वाले आरोपित को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया। फरियादी कल्पना उपाध्याय निवासी ट्रेजर विहार कालोनी रविवार दोपहर 1.30 बजे बेटे के साथ अमितेष नगर गुरुद्वारे से दर्शन कर घर जा रही थी। इसी दौरान बदमाश उनका बैग छीनकर भाग गया था। पुलिस ने सूचना के बाद टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित शाहरुख शाह निवासी महादेव नगर को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से पर्स व मोबाइल बरामद किया। आरोपित से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
