ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर महिला सहित एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस आरोपी महिला और ऑटो चालक से पूछताछ करने में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां ऑपरेशन प्रहार के तहत घरेलू कामकाज की आड़ में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाली महिला अपने साथी ऑटो चालक के साथ ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही थी जहां मुखबिर की सूचना के आधार पर बताए हुए पते पर पुलिस ने दबिश दी और महिला सहित ऑटो चालक को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से खून 15 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने जप्त की है वही महिला की पहचान मंजू कोरी के नाम पर हुई है वहीं ऑटो चालक की पहचान तराजन नामक युवक के रूप में हुई है महिला से पूछताछ में यह बात सामने आई थी महिला का पति भी पहले अवैध मादक पदार्थ तस्करी करता था जिसके बाद पति की मौत हो जाने के बाद महिला उसके पति के दोस्त के साथ ब्राउन शुगर की तस्करी करने लगी फिलहाल पुलिस और भी कई मामलों में पूछताछ करने में जुटी हुई है
