
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा महान् शिक्षाविद और चिन्तक के रूप में राष्ट्रीय एकता की पुरजोर पैरवी करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को स्मरण किया। “एक देश, एक निशान, एक विधान” के लिए अपनी आवाज बुलंद करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और सच्चे देशभक्त के रूप में सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।माल्यार्पण के दौरान संसद शंकर लालवानी , कृष्णमुरारी मोघे ,जयपाल सिंह चावड़ा ,महेंद्र हार्डिया ,गौरव रणदिवे ,सुदर्शन गुप्ता ,मुन्नालाल यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

