
इंदौर आकर दिल्ली और दिल्ली से इंदौर आकर मुंबई जाने वाली थी फ्लाइट, कंपनी ने रिफंड और दूसरी उड़ान का विकल्प दिया।
एयर इंडिया ने मुंबई से इंदौर आकर दिल्ली और दिल्ली से इंदौर आकर मुंबई जाने वाली उड़ान को मंगलवार को निरस्त कर दिया। विमान कंपनी द्वारा उड़ान निरस्त करने के कारण इंदौर एयरपोर्ट पहुंच चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने हंगामा भी किया।
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान सुबह 9.05 बजे मुंबई से इंदौर आकर 9.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। वहीं, वापसी में शाम 4.05 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 4.35 बजे मुंबई जाती है। मंगलवार को यह उड़ान निरस्त करने से यात्रियों को परशोनी का सामना कराना पड़ा।
कंपनी ने रात में भेजे मैसेज
कंपनी ने सोमवार रात को यात्रियों की मैसेज से सूचना भी पहुंचाई थी, लेकिन कई यात्रियों को एसएमएस नहीं मिलने के कारण वे एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट पर यात्रियों ने दूसरी उड़ानों से भेजने के लिए हंगामा भी किया। विमान कंपनी ने रिफंड और बुधवार की उड़ानों में बुकिंग का विकल्प दिया है।

