हाई कोर्ट एडवोकेट पति से परेशान होकर पत्नी ने जनसुनवाई में की शिकायत
इंदौर की रहने वाली पीएचडी होल्डर एक महिला अपने हाईकोर्ट एडवोकेट पति से प्रताड़ित होकर 30 सालों तक उसके साथ रहकर उसके जुल्म सहती रही। दो बच्चियां होने के बावजूद भी पति अन्य महिला के साथ संबंध रख रहा था।
इंदौर की रहने वाली पीएचडी होल्डर एक महिला अपने हाईकोर्ट एडवोकेट पति से प्रताड़ित होकर 30 सालों तक उसके साथ रहकर उसके जुल्म सहती रही। दो बच्चियां होने के बावजूद भी पति अन्य महिला के साथ संबंध रख रहा था। 30 सालों तक महिला इस प्रताड़ना को सहते हुए अब पुलिस जनसुनवाई में अपने पति के खिलाफ आवेदन देने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि पति ने मैसेज द्वारा पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस द्वारा पीड़ित महिला को जल्द इंसाफ दिलाने की बात कही जा रही है।
जनसुनवाई में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचीं वंदना शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 30 सालों से वह अपने पति संदीप शुक्ला जो कि हाईकोर्ट एडवोकेट भी हैं, उनके साथ हिंदू रीति रिवाज से दोनों का विवाह हुआ था। 30 सालों तक वंदना अपने दो बच्चों के साथ इंदौर में है। संदीप के साथ रह रही थीं, लेकिन कुछ समय पहले संदीप का संबंध किसी अन्य महिला से हुआ। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि संदीप कई बार वंदना को मैसेज कर जान से मारने की धमकी देने लगा।
परेशान होकर वंदना ने 2 साल पहले ही संदीप शुक्ला के साथ रहना छोड़ दिया और उससे अलग रहने लगी। लेकिन वंदना की दो बेटीया है जिसमे से एक बेटी बेंगलुरु में आईटी इंजीनियर और दूसरी बेटी इंदौर में रहकर अपनी नौकरी कर रही थी। संदीप द्वारा भरण पोषण के लिए रुपए मांगे जाने के बाद वंदना और उसके बेटियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। वंदना ने अपनी बेटियों के कहने के बाद अपने आत्म सम्मान के लिए अब हाईकोर्ट एडवोकेट संदीप शुक्ला के खिलाफ आवेदन दिया है।
वंदना ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह भी बताया कि जब भी संदीप से परिवार के भरण पोषण और अन्य मामलों के लिए रुपए मांगे जाते थे, वह उत्तेजित हो जाता था और कई बार मारपीट कर अभद्रता भी करता था। जिसके बाद बेटियों ने ही वंदना को यह कहा कि मां अपने आत्म सम्मान के लिए कब तक नहीं लड़ेंगे। जिसके बाद वंदना ने एक एडवोकेट के खिलाफ पुलिस जनसुनवाई में आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पत्नी को भेजता था एक रुपए और कहता था तुम्हारी इतनी औकात है पीड़िता वंदना ने बताया कि शादी के बाद जब भी परिवार के भरण-पोषण के लिए संदीप शुक्ला से रुपए मांगे जाते थे, वह डिजिटल ट्रांजैक्शन के माध्यम से वंदना के खाते में एक रुपए भेजकर उसे लिखता था कि तुम्हारी इतनी ही औकात है और यही तुम्हारे लिए काफी है। वंदना इस पूरे मामले को लेकर संदीप की इन हरकतों को इग्नोर करती रही, लेकिन संदीप अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले