मंगलवार पुलिस जनसुनवाई में कुल 39 शिकायती आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचे। जिसमें पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, जमीन धोखाधड़ी सहित घरेलू हिंसा की शिकायत पर तत्काल सुनवाई के निर्देश दिए गए।
मंगलवार एडिशनल कमिश्नर मनीष कपूरिया की अगुवाई में पुलिस जनसुनवाई का आयोजन हुआ जिसमें कुल 39 शिकायत शहर के नगरीय क्षेत्रों के पीढ़ितों द्वारा की गई। शिकायत में अधिकांश पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, जमीन धोखाधड़ी, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल सुनवाई कर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, वहीं कुछ मामले में जांच की बात कही गई है। गौरतलब है कि पुलिस जनसुनवाई में इस मंगलवार कम ही शिकायती आवेदन पहुंचे।
