इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जिसमें महिला से पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर लाखों रुपए अकाउंट में डलवा लिया और समय रहते पार्ट टाइम जॉब भी नहीं दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है तेजाजी नगर की रहने वाली महिला अमृता गांगरेकर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था और पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर उससे वादा किया था जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा उससे कुछ जरूरी जानकारी लेकर महिला को पार्ट टाइम जॉब देने का वादा किया था लेकिन अलग-अलग हिस्सों में महिला से लाखों रुपए वसूल कर लिए गए समय रहते महिला को पार्ट टाइम जॉब भी नहीं दिया गया खुद को ठगा महसूस होने के बाद महिला ने पुलिस की शरण ली और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई है
