
केशरबार रोड स्थित चमेली देवी स्कूल के सामने और मतलानी गार्डन के पास चेन लूट की घटना हुई।
बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को एक घंटे में दो महिलाओं को निशाना बनाया। आरोपित झपट्टा मारकर चेन लूट कर फरार हो गए।राजेंद्रनगर में महिला को जख्मी कर दिया।चेन से महिला की गर्दन में घाव हो गया। उसके साथ बदमाशों ने मारपीट भी की है।
पहली घटना राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में केशरबार रोड स्थित चमेली देवी स्कूल के सामने की है। नालंदा परिसर निवासी राधिका पति संतोष उपाध्याय आटो रिक्शा से उतरी ही थी कि बदमाश आ गए।
रिक्शा वाले से जाने के बारे में पूछा और राधिका के गले पर झपट्टा मार दिया।आधी चेन तो बदमाशों के हाथ में आ गई लेकिन आधी राधिका ने पकड़ ली।उसके गला जख्मी हो गया।
बदमाश ने महिला के साथ मारपीट भी की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर आरोपितों को ढूंढ ही रही थी कि जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात कर दी। निजी अस्पताल की नर्स पायल सनोड़िया से चेन(पैंडल सहित) लूट लिया। पायल मलतानी गार्डन के पास खड़ी हुई थी।

