दोस्तों के साथ तिरुपति गया युवक चलती ट्रेन से गिरा, मौत, डिब्बे में कुछ युवकों से हुई थी कहासुनी
ट्रेन से गिरने पर उमरीखेड़ा निवासी युवक की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिरुपति बालाजी से लौटते वक्त किसान चलती ट्रेन से गिर गया। चार दिन उपचार के बाद मौत हो गई।
ट्रेन से गिरने पर उमरीखेड़ा निवासी युवक की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तिरुपति बालाजी से लौटते वक्त किसान चलती ट्रेन से गिर गया। चार दिन उपचार के बाद मौत हो गई। इस मामले में दोस्तों ने ट्रेन में बैठे कुछ युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उमरीखेड़ा(तेजाजीनगर) निवासी धर्मेंद्र पुत्र रेवाचंद के शव का बुधवार को एमवाय अस्पताल में पीएम करवाया गया।चाचा गुलशन ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र 30 मई को साथी अमित हरीसिंह बाघेला, संदीप रामलाल पटेल,मुन्नालाल विश्राम डाबर के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गया था।
उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र लौटते वक्त बैतूल के समीप चलती ट्रेन से गिर गया। डिब्बे में बैठे यात्रियों द्वारा बताने पर साथियों ने ट्रेन रोकी। धर्मेंद्र को गंभीर अवस्था में नागपुर में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।
मंगलवार को इंदौर लेकर आते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुलशन के मुताबिक घटना के वक्त धर्मेंद्र और उसके दोस्त आगे-पीछे हो गए थे। यात्रियों द्वारा बताने पर चेन खींची, लेकिन काफी देर तक ट्रेन नहीं रुकी।
दूसरे डिब्बे से चेन खींचने पर पुलिस और रेल स्टाफ आया। दोस्तों ने कहा कि डिब्बे में बैठे कुछ युवकों से धर्मेंद्र की कहासुनी हुई थी। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को थाने ले गए। काफी देर तक बयान और नाम-पते लिखे। धर्मेंद्र से मिलने भी नहीं दिया। संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र के शव का पीएम करवा कर डायरी भेज दी गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले