दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर कटाक्ष के साथ कैलाश विजयवर्गीय को दी चुनौती
दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन पर प्रधानमंत्री की चुप्पी हैरान करने वाली : दिग्विजय सिंह।
- दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन पर प्रधानमंत्री की चुप्पी हैरान करने वाली : दिग्विजय सिंह।
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह भाजपा छोड़ कांग्रेस का ‘हाथ’ थामने वाले दीपक जोशी की तारीफ करते हैं, लेकिन कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करने से नहीं चूकते। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव से पहले बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात की थी, लेकिन मप्र में ऐसा कदम उठाने को लेकर दिग्विजय सिंह सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। पहलवानों के आंदोलन के बहाने उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।
इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने कई बार बजरंग दल के गुंडे कहकर तल्ख अंदाज दिखाया। बोले, हम भी घर से हनुमान जी की पूजा कर निकलते हैं, लेकिन किसी को परेशान नहीं करते।
बजरंग दल पर प्रतिबंध के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा- जो नियम विरुद्ध काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
दिग्विजय ने कहा- कैलाश जोशी राजनीति के संत थे, मगर भाजपा ने कभी पद्मश्री या अन्य कोई सम्मान उन्हें नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि उनके बेटे दीपक ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है।
दिग्विजय बोले, मेरे गुरु महेश जोशी ने कहा था कि चाहे जो हो जाए, विचारधारा से समझौता मत करना। हमें सूचना थी कि कुछ लोग बिक रहे हैं। यह नहीं सोचा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस श्रेणी में आ जाएंगे।
मंदसौर में किसानों पर गोलीकांड के बाद उन्होंने शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब उन्हीं के बगल में बैठ रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके बयान और भी दुखी करते हैं। छोटे से पद के लिए पार्टी को धोखा दिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन पर बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी हैरान करती है। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहलवानों के साथ जिस तरह का बर्ताव हो रहा है वह शर्मनाक है। भाजपा सांसद ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें बचाया जा रहा है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है।
उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने नोटबंदी के चार फायदे गिनाए थे, लेकिन एक भी सफल नहीं रहा। खुद ने दो हजार का नोट प्रारंभ किया और अब खुद ही बंद कर अपनी नीति की असफलता साबित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा- मप्र में चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। अन्य पार्टियां सिर्फ भाजपा के इशारे पर वोट काटने के लिए हैं।
दमोह में स्कूल में हिजाब पहनाने के मुद्दे पर कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल महालोक में भ्रष्टाचार के मामले से ध्यान भटकाने के लिए दमोह के मामले को तूल दिया गया। इंदौर में बावड़ी हादसे पर कहा कि सांसद शंकर लालवानी का आरोपितों को संरक्षण है। इसी कारण केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही।
कैलाश विजयवर्गीय को चुनौती
कुछ दिनों पहले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह की उम्र पर टिप्पणी की थी। इसके जबाव में उन्होंने कहा- कैलाश कलाकार हैं। वे कुछ दिन मेरे साथ पैदल चलकर दिखाएं। पता चल जाएगा कौन बूढ़ा है। जिस विधानसभा दो को मुश्किल मानकर दिग्विजय बैठक करने आए, उसके नेता विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री रहते संरक्षण देने की चर्चा भी राजनीतिक हलकों में होती है। इस पर दिग्विजय ने कहा- मैं मुख्यमंत्री रहते पक्षपाती नहीं था। विजयवर्गीय इंदौर के महापौर थे और शहर के विकास में मैंने राजनीति नहीं की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 14 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले