भंवरकुआं पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो क्षेत्र का आदतन बदमाश है जिस पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं बदमाश द्वारा क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट लिया था लेकिन उसके बावजूद भी वह आस-पास के लोगों के साथ मारपीट कर रहा था शिकायत के बाद पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार किया जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश अमित सोनकर उर्फ अमित काला को भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा तीन इमली ब्रिज के नीचे एक अस्थाई रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है लेकिन वह आस-पास के दुकानदारों के साथ मारपीट कर दादागिरी जमा रहा था इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी वहीं रविवार सुबह आरोपी अमित सोनकर उर्फ अमित काला को गिरफ्तार किया गया है आरोपी क्षेत्र का लिस्ट बदमाश है जिस पर पूर्व में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं
