इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश के खिलाफ पुलिस आयुक्त द्वारा जिला बदर की कार्रवाई की गई थी बदमाश अपराधी प्रवृत्ति का है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं इसी के चलते उस पर जिला बदर की कार्यवाही की गई थी लेकिन वह क्षेत्र में ही घूम रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है और उसे जेल भेजा है
दरअसल चंदन नगर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश विजय उर्फ काला की अपराधिक गतिविधि देखते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा उसे जिला बदर के आदेश से दंडित किया था लेकिन वह क्षेत्र में ही घूम रहा था मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे शुक्रवार श्याम सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया और उस पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर शनिवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय उर्फ काला पर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं जिसके चलते उस पर जिला बदर की कार्यवाही की गई थी
