इंदौर के छतरीपुरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ब्राउन शुगर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई
दरअसल पूरा मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां मुखबीर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगवाल बस स्टैंड के पास दो बदमाश पियूष और मुकेश ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं वही मुखबिर की सूचना के बताए स्थान पर पुलिस ने दबिश दी और दोनों बदमाशों को रंगे हाथों पकड़ा जिन की तलाशी लेने पर दोनों बदमाशों के पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है जब आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह रतलाम से ब्राउन शुगर कर लेकर आ रहे हैं और इंदौर के अलग-अलग जगह पुड़िया बना कर सप्लाई करते हैं फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है
