
इंदौर। स्कीम-78 में ई-व्हीकल चालक ने छात्र को टक्कर मारकर लूट लिया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, चौरहांटा रीवा निवासी 17 वर्षीय प्रतीक राममणि मिश्रा अरण्य नगर में रहता है। स्कीम-78 स्थित होटल शिवाय के पास ई-व्हीकल से आए एक बदमाश ने प्रतीक को टक्कर मारी और हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया।
