देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के ३५० वर्षपूर्ण होने पर प्रांतीय समिति एवं जिला समितियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक अर्थात् ‘हिन्दवी स्वराज्य’ की स्थापना का ३५०वाँ वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार २ जून, २०२३ शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है।

Abhishek Raghuvanshi1 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक अर्थात् ‘हिन्दवी स्वराज्य’ की स्थापना का ३५०वाँ वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार २ जून, २०२३ शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है। लंबे और सतत संघर्षों के परिणामस्वरूप हुए शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक और हिन्दू पदपादशाही की स्थापना के विजयोत्सव को समिति द्वारा बड़े स्तर पर पुरे मालवा प्रांत में मनाया जावेगा। प्रांत के सभी २८ जिलों में गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की समितियों का गठन किया जा रहा है। प्रांतीय समिति एवं जिला समितियों के द्वारा हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के ३५० वर्षपूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे।
हिन्दवी स्वराज्य समारोह समिति, मालवा प्रांत विभिन्न समाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं और सज्जन शक्ति के सहयोग से मालवा प्रांत के सभी जिलों में जिलाकेन्द्र एवं नगर स्तर पर व्याख्यान, परिसंवाद, शोध-संगोष्ठियों का आयोजन किया जावेगा। प्रांत के गाँव-गाँव तक राज्याभिषेक के विषय को ले जाने के लिये विभिन्न नवाचारी कार्यक्रम जैसे प्रभातफेरी, वाहन रैली, गृहसंपर्क, राज्याभिषेक एवं शिवाजी के जीवन चरित्रा पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जावेगा। शिवाजी के प्रेरणादायी जीवन प्रसंगों पर आधारित नाट्य मंचन, कथा-प्रवचन, चलचित्र प्रदर्शन और गीत-संगीत आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किये जावेंगे।
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में भी विभिन्न गोष्ठियों, परिचर्चा, सेमिनार एवं छात्रों के बीच व्याख्यानसत्रों का आयोजन इस निमित्त होगा। विद्यालयों में भी शिवाजी के राज्याभिषेक और हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से व्याख्यान सहित विभिन्न कार्यक्रम जैसे भाषण, प्रश्नमंच, चित्रकला और अभिनय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।
राज्याभिषेक के विषय को पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कहानी एवं प्रेरक प्रसंगों के प्रकाशन द्वारा भी जनव्यापी बनाया जावेगा। शिवाजी महाराज के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर आधारित साहित्य के प्रचार-प्रसार का कार्य भी ज़िला स्तरीय समितियों द्वारा किया जावेगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के समय देश की स्थिति

सतत आक्रमणों, युद्धों और देश के अलग-अलग क्षेत्रों में पराजय से जनित निराशा के कारण ग़ुलामी की मानसिकता देश के अधिकांश क्षेत्र पर छा रही थी। पृथ्वीराज चौहान की पराजय से लेकर देवगिरी में यादवों तथा विजयनगर साम्राज्य के पराभव का प्रभाव सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाओं पर परिलक्षित होने लगा था।विदेशी मुगलों के साथ होने वाले समझौतों एव् संधियों को भारत के साथ संधि-समझौतें माना जाने लगा था। अपने आप को भारतीय ना मानकर तुर्क मानने वाले मुग़लों ने भारत की जनता को दोयम दर्जे का बना दिया था। कोई राज्य मुगलों के मनसबदार बनते जा रहे थे। जजियाकर जैसे अमानवीय करों और हिन्दुओं के साथ भेदभाव एवं हिन्दू मंदिरों को तोड़ना मुगलों की शासन व्यवस्था का घोषित लक्ष्य बन गया था। इन परिस्थितियों में लंबे और सतत संघर्षों का परिणाम शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक और हिन्दू पदपादशाही की स्थापना थी।

शिवाजी के राज्याभिषेक का उद्देश्य एवं प्रभाव

धैर्य और विवेक के साथ पूरे हिन्दू समाज को संगठित करके छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगल सत्ता को चुनौती दी। मुगल अर्थात् भारत के शासक ऐसा मिथक तोड़ने के लिये शिवाजी ने व्यापक एवं राष्ट्रीय सोच के साथ मुगलों को परास्त करके तात्कालिक भारतीय राजाओं में आत्मविश्वास जागृत किया।शिवाजी के राज्याभिषेक ने विदेशी शक्तियों के सामने शिवाजी के भारत के वास्तविक शासक होने के दावें को स्थापित किया। शिवाजी द्वारा दिये जाने वाले ‘इनाम’ को वैधानिक (लीगल) मान्यता मिली। राज्याभिषेक ने जहाँ एक ओर हिन्दू समाज में सुरक्षा और उत्साह के भाव का संचार किया, वहीं दूसरी ओर विदेशी आक्रांताओं और शासकों को हताश भी किया। राज्याभिषेक के पश्चात् विदेशी और आक्रमणकारियों के प्रभावों को हटाने का कार्य द्रुतगति से प्रारंभ हुआ। भारतीय भाषाओं में फारसी के मिश्रण की अशुद्धि के लिये भाषाशुद्धि अभियान चलाया गया। मुगलों के अनाचार से विवश होकर मुस्लिम हो चुके परिवारों की हिन्दू धर्म में घर वापसी की शुरुआत शिवाजी ने की। मुगलों के शासनकाल में तोड़े गये हिन्दू मंदिरों का पुनर्निर्माण शिवाजी ने कराया। केवल महाराष्ट्र ही नही, अपितु महाराष्ट्र से बाहर भी शिवाजी ने मुगलों द्वारा तोडे गये मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। शिवाजी के राज्याभिषेक का तात्कालिक उद्देश्य हिन्दूओं की सुरक्षा तथा इस्लामिक साम्राज्य को ध्वस्त करना था। शिवाजी, पुरे देश में स्वराज्य प्राप्ति के आदर्श बने। छत्रसाल जैसे कई राजाओं को शिवाजी से प्रेरणा मिली। शिवाजी, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के भी प्रेरणापुँज है।

छत्रपति शिवाजी महाराज का हिन्दवी स्वराज्य

वैदिक एवं धार्मिक परंपराओं के साथ गागाभट्ट के मार्गदर्शन में सम्पन्न राज्याभिषेक की भव्यता के प्रमाण समकालीन साहित्य में उपलब्ध है। हिन्दवी स्वराज्य, सुशासन का पर्याय सिद्ध हुआ। जीजमाता और विजयनगर साम्राज्य के ग्रंथों से प्रेरणा प्राप्त कर शिवाजी ने ‘प्रजा के राज’ की कल्पना को मूर्त रूप दिया। कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिये राज्यव्यवहारकोष की रचना की और अष्टप्रधानमंडल के माध्यम से लोककल्याण और सामान्यजन के जीवन को स्वावलंबी, स्वाभिमानी और सुखी बनाने में हिन्दवी स्वराज्य का स्थान महत्वपूर्ण है। भारत की सर्वश्रेष्ठ भू-राजस्व प्रणाली हिन्दवी स्वराज्य में विकसित हुई, जिसमें न्यूनतम कर और किसानों की सुविधा का ध्यान रखा गया। भारतीय नैतिक मूल्यों को व्यवहार में रखते हुए शिवाजी ने पहली बार वैतनिक सैन्यव्यवस्था का गठन किया, जिसमें युद्ध के उच्चादर्शों का पालन किया जाता था। शिवाजी ने नौसेना पर भी विशेष ध्यान दिया। नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव शिवाजी के राज्य की प्रमुख विशेषता थी। लेककल्याणकारी राज्य की दृष्टि से हिन्दवी स्वराज एक आदर्श शासन व्यवस्था सिद्ध हुआ।

शिवाजी महाराज के राज्य के ३५०वें वर्ष पर समिति ने राज्याभिषेक के पूर्व एवं समकालीन देश की सामाजिक, राजनैतिक परिस्थिति; राज्याभिषेक के प्रयास, लक्ष्य एवं संघर्षगाथा; राज्याभिषेक की विधि एवं पद्धति; राज्याभिषेक के तात्कालिक एवं दीर्घकालिक प्रभाव एवं सामाजिक समरसता-सद्भाव और राष्ट्रीय चेतना के जागरण में हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के योगदान के विषयों को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया है।

समिति, आप सभी मीडिया के बंधु/भगिनियों से भी छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को जन-जन में पहुँचाने का विनम्र आग्रह करती है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑