इंदौर में चोरों के हौसले बुलंद एस आर कम्पाउंट में इलेक्ट्रिक कारोबारी के दुकान में घुसे चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना लाखों रुपए मूल्य के केवल ऒर कॉपर वायर चुरा ले गए चोर फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज।
दरअसल मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के एसआर कंपाउंड देवास नाका में मौजूद इलेक्ट्रिक कारोबारी परमानंद बरहानी शिकायत दर्ज कराई की रात्रि में अज्ञात बदमाश गोडाउन में बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपए का कॉपर वायर और केवल चोरी कर कर फरार हो गए घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं जहां दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
