
कोरोनाकाल से ही जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (सीएमएचओ) कार्यालय में कोई न काेई हचचल चलती ही रहती है। इस बीच तीन-चार बार सीएमएचओ बदल गए, लेकिन संतुष्टिपूर्ण कार्य कोई नहीं कर पाया। यही कारण है कि कोरोना महामारी के समय तत्कालीन कलेक्टर मनीषसिंह ने डा. प्रवीण जड़िया को प्रभारी सीएमएचओ पद से हटाया। इसके बाद कुछ समय के लिए डा. पूर्णिमा गडरिया इस पद पर आईं, लेकिन कलेक्टर की तल्खी के कारण उनकी भी अनबन हो गई। अब कोरोनाकाल से इंदौर में प्रभारी सीएमएचओ के रूप में डा. बीएस सैत्या नियुक्त हैं, लेकिन सीएम हेल्पलाइन पर विभाग की शिकायतों का बेहतर निराकरण न होने से कलेक्टर इलैया राजा टी भी उनसे संतुष्ट नहीं हैं। माना जा रहा है कि अब डा. सैत्या की भी इस पद से बिदाई तय है। इसी कार्यालय में पदस्थ एक महिला अधिकारी सीएमएचओ बनने की जुगाड़ में हैं।
