इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित एक ऑफिस में चोरी की वारदात सामने आई है जिसमें चोर ऑफिस का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश किया और ऑफिस में रखा माल लेकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां संजय शर्मा नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उनका लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 एसआर कंपाउंड में उनका ऑफिस है सुबह जब वह ऑफिस पहुंचे तो ऑफिस के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था ऑफिस में रखे 2 लैपटॉप और एक प्रिंटर कोई अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गया पूरा मामले में पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसके आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है
