रविवार सुबह विधानसभा 1 वार्ड क्रमांक 6में संध्या यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया हमारी स्वच्छता – हमारा गौरव अभियान के तहत पार्षद ने खुद झाड़ू थामी और वॉर्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया
वॉर्ड 6 की पार्षद संध्या यादव ने बताया कि बीते वर्षो में प्रत्येक इंदौरवासी ने स्वच्छता की मिसाल पेश की है,, हमारी स्वच्छता परंपरा को बनाए रखने के लिए इसमें जनभागीदारी को पुनः सुनिश्चित किया जा रहा है,,आज सम्पूर्ण इंदौर फिर से एक साथ सड़कों पर उतर कर “इंदौर गौरव दिवस” के अंतर्गत चलाए गए ‘स्वच्छता महा-जनभागीदारी अभियान’ का हिस्सा बन देशभर में नजीर पेश कर रहा है,,और ये सन्देश दे रहा है कि कि इंदौर तैयार है स्वच्छता का सातवाँ आसमान छूने को। इस मौक़े पर पार्षद यादव ने सफ़ाई मित्रों , आम जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया,,
