देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

नौ निजी स्कूलों को नियम विरुद्ध दी मान्यता, डीपीसी अक्षय राठौर निलंबित

निजी स्कूलों को गलत ढंग से मान्यता दिए जाने को लेकर जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अक्षय राठौर को लोक शिक्षण संचालनालय ने निलंबित कर दिया है। राठौर पर नौ स्कूलों को नियम विरुद्ध मान्यता देने का आरोप लगा है।

Abhishek Raghuvanshi27 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

निजी स्कूलों को गलत ढंग से मान्यता दिए जाने को लेकर जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अक्षय राठौर को लोक शिक्षण संचालनालय ने निलंबित कर दिया है। राठौर पर नौ स्कूलों को नियम विरुद्ध मान्यता देने का आरोप लगा है। उस दौरान वे बतौर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी थे। मामले में एक प्रोग्रामर धीरेंद्र सिंह परिहार भी लिप्त पाया गया। मान्यता में गड़बड़ी स्वीकार करते हुए प्रोग्रामर ने डीपीसी की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। शासन ने तत्काल प्रोग्रामर को हटा दिया। उधर, इन दिनों प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। राठौर के खिलाफ चालान भी पेश हो चुका है।

दरअसल, नियमों का उल्लंघन कर मान्यता देने का मामला 2018 में हुआ है। 14 अगस्त से 6 अक्टूबर तक डीपीसी राठौर को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया गया था। उस दौरान स्कूलों की मान्यता दिए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। दिव्य शक्ति, हरगोविंद पब्लिक स्कूल, श्रीजी इंटरनेशनल, द अपेक्स एकेडमी एंड प्ले स्कूल, सेंट उमर एकेडमी, बिरला ओपन माइड, माइड आइ वर्ल्र्ड, बाम्बे पब्लिक स्कूल, श्री जी इंटरनेशनल शामिल है।

शिकायत मिलने के बाद हुई थी जांच
विभाग को शिकायत मिलने पर जांच की गई, जिसमें पाया कि जिला शिक्षा अधिकारी के डिजिटल साइन मान्यता से जुड़े दस्तावेज पर मिले। इन्हें मान्यता 3 अक्टूबर से 24 नवंबर 2018 के बीच जारी हुई। पांच स्कूलों को विकासखंड, तीन स्कूलों को बिना विकासखंड मान्यता दी गई। साथ ही बिना दस्तावेज के एक स्कूल को मान्यता मिली। सारे स्कूलों के प्रकरण जिला परियोजना समन्वयक की अनुशंसा पर मंजूर किए गए।

नोटिस देकर पूछा था कारण
सबसे पहले विकासखंड अधिकारियों को नोटिस दिया। उन्होंने विभाग को लिखकर दिया कि उनके द्वारा मान्यता नहीं दी गई, बल्कि उनके लागइन और पासवर्ड का गलत ढंग से उपयोग किया गया। इसके बाद तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा और जिला परियोजना समन्वयक राठौर को भी नोटिस देकर कारण बताने को कहा। शर्मा ने अपने बयान में मान्यता दिए जाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने तकनीकी का दुरुपयोग होने की बात कहीं।

पहले गुमराह किया, दोबारा जांच में खुल गई पोल
राठौर ने भी अपना पल्ला झाड़ते हुए नोटिस का जवाब दिया कि 14 अगस्त से 6 अक्टूबर 2018 तक प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी थे, मगर इस अवधि में किसी भी स्कूल को मान्यता नहीं दी गई। बाद में मान्यता से जुड़े दस्तावेजों का अच्छे जांचा गया तो राठौर के डिजिटल साइन होना पाया गया। प्रोग्रामर परिहार ने स्वीकारा कि राठौर के डिजिटल साइन से स्कूलों की मान्यता दी है। मामले में राजेंद्र नगर थाने में 28 फरवरी 2019 को प्रकरण दर्ज हुआ। तीन साल बाद 6 दिसंबर 2022 को न्यायालय में चालान पेश किया गया। राठौर को निलंबित कर संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में अटैच किया गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑