कलेक्टर ने देर रात संचालित किये जाने पर डियाब्लो बार का लाइसेंस 15 दिवस के लिए किया निलंबित
इंदौर आबकारी की टीम द्वारा बार के निरीक्षण के पश्चात हुई कार्यवाही लगातार दो बार अनियमितता पाए जाने पर की गई कड़ी कार्यवाही बार को 15 दिवस के लिए किया सीलबंद।
- इंदौर आबकारी की टीम द्वारा बार के निरीक्षण के पश्चात हुई कार्यवाही
- लगातार दो बार अनियमितता पाए जाने पर की गई कड़ी कार्यवाही
- बार को 15 दिवस के लिए किया सीलबंद।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. श्री इलैयाराजा टी द्वारा दिए गए आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के निर्देशन में इंदौर जिले में आबकारी विभाग द्वारा बारों पर पाई जाने वाली अनियमितताओं की सघन जॉंच की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर गत 15 मई को मेसर्स ए.बी.एस. फूड्स, (विडोरा/डियाब्लो बार) पलासिया इंदौर पर जांच हेतु दल भेजे गए। दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव प्रसाद द्विवेदी, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव मुदगल एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री राकेश मंडलोई शामिल थे। दल के द्वारा निरीक्षण करने पर विडोरा/डियाब्लो बार बंद होने के निर्धारित समय रात्रि 12 बजे पश्चात देर रात्रि तक संचालन होना पाया गया। जिस पर संबंधित वृत प्रभारी द्वारा विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे द्वारा उक्त प्रकरण कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस कृत्य को गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आने से तथा दूसरी बार ये अनियमितता पाए जाने से उक्त बार के लाइसेंस को 15 दिवस के लिये यथा 07 जून 2023 तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस अवधि में बार को बंद कर मदिरा विक्रय को प्रतिबंधित किया जाना आदेशित किया गया है। उक्त बार को आबकारी की टीम द्वारा सीलबन्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त बार पर इसी प्रकार की अनियमितता पहले भी पाए जाने पर इसका लाइसेंस 07 दिवस के लिए निलंबित कर सीलबंद किया गया था।
बताया गया कि आबकारी विभाग द्वारा लगातार विजय नगर, पलासिया एवं बायपास पर स्थित बारों का निरीक्षण जारी रहेगा एवं बारों में पायी गयी शिकायतों पर विधिवत कार्यवाही जारी रहेगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न बारों में सघन निरीक्षण हेतु विशेष दल का गठन किया गया है, जो सतत रूप से बारों पर निगरानी रखे हुए है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले