देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

गांधी हाल को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे, जनता विरोध करेगी तो मैं भी साथ दूंगी : सुमित्रा महाजन

गांधी हाल को निजी हाथों में सौंपने के नगर निगम के फैसले को लेकर आमजन में आक्रोश है। पूर्व लोकसभा स्पीकर और आठ बार की सांसद सुमित्रा महाजन भी निगम के इस फैसले के विरोध में उतर आई हैं।

Abhishek Raghuvanshi25 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गांधी हाल को निजी हाथों में सौंपने के नगर निगम के फैसले को लेकर आमजन में आक्रोश है। पूर्व लोकसभा स्पीकर और आठ बार की सांसद सुमित्रा महाजन भी निगम के इस फैसले के विरोध में उतर आई हैं। उनका कहना है कि 119 वर्ष पुरानी इस विरासत को नगर निगम को खुद सहेजना चाहिए। इस तरह ऐतिहासिक महत्व की इमारत को निजी हाथों में सौंपना किसी हाल में स्वीकार्य नहीं है। नगर निगम को लगता है कि उसके लिए गांधी हाल का रखरखाव करना संभव नहीं है तो वह इसकी जिम्मेदारी किसी सामाजिक संस्था को सौंप सकता है, लेकिन इस तरह निजी हाथों में सौंपना गलत है।

गांधी हाल को निजी कंपनी को लीज पर देना बिलकुल ठीक नहीं है। नगर निगम को इसका रखरखाव खुद करना चाहिए। गांधी हाल छोटी संस्थाओं के लिए बहुत उपयोगी है। गांधी हाल को निजी हाथों में देना शहर की जनता के साथ ठगी जैसा होगा। निगम को इस बारे में पुनर्विचार करे।

सुधीर दांडेकर, अध्यक्ष, मराठी सोशल ग्रुप इंदौर

नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह गांधी हाल का रखरखाव करे, इसका प्रबंधन करे। निगम गांधी हाल को निजी हाथों में नहीं सौंप सकता। गांधी हाल बचाने के लिए अगर सड़क पर भी उतरना पड़ा तो उतरेंगे। हाई कोर्ट में याचिका दायर करके न्याय की गुहार लगाएंगे।

किशोर कोडवानी, सामाजिक कार्यकर्ता

गांधी हाल ऐतिहासिक इमारत है। इस तरह से अगर हम हमारी विरासतों को निजी हाथों में सौंपने लगे तो हमारे पास क्या रहेगा। आने वाली पीढ़ी को हम क्या देकर जाएंगे। निगम के फैसले का पुरजोर विरोध होना चाहिए। जब तक निगम इसे वापस नहीं लेता हम विरोध करेंगे।
-एडवोकेट सूरज शर्मा, अध्यक्ष, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन

नगर निगम के पास कमाई के दूसरे भी रास्ते हैं। इसके लिए ऐतिहासिक महत्व की इमारत को लीज पर देना जरूरी नहीं। नगर निगम के पास अपनी आय बढ़ाने के दूसरे भी रास्ते हैं। उन विकल्पों पर विचार किया जा सकता है, लेकिन गांधी हाल निजी हाथों में नहीं जाने देंगे।
-एडवोकेट गोपाल कचोलिया, अध्यक्ष इंदौर अभिभाषक संघ

नागरिकों के विरोध के बाद रुका था राजवाड़ा का निजीकरण
70 के दशक में राजवाड़ा के निजीकरण का भी प्रयास हो चुका है। हालांकि आमजन के आक्रोश के चलते फैसला वापस लेना पड़ा था। राजवाड़े के निजीकरण की खबर समाचार पत्र में प्रकाशित होते ही लोग सड़कों पर उतर आए थे। उनका कहना था कि राजवाड़ा ऐतिहासिक महत्व की इमारत है। किसी भी कीमत पर उसका निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। जनता के आक्रोश का असर यह हुआ कि राजवाड़ा के निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त करना पड़ा।

ऐतिहासिक इमारत है गांधी हाल
गांधी हाल ऐतिहासिक इमारत है। इसे टाउन हाल या घंटाघर के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 1904 में करीब ढाई लाख रुपये की लागत से हुआ था। उस वक्त इसका नाम किंग एडवर्ड हाल था। इसका उद्घाटन नवंबर वर्ष 1905 में प्रिंस आफ वेल्स जार्ज पंचम के भारत आगमन पर हुआ था। स्वतंत्रता के बाद इस इमारत का नाम गांधी हाल कर दिया गया। भवन के ऊपर राजपुताना शैली के घटक गुंबद और मीनारें हैं। इमारत सफेद सिवनी और पाटन के पत्थरों से इंडो-गोथिक शैली में बनी है। आंतरिक सजावट प्लास्टर आफ पेरिस से की गई है। फर्श काले और सफेद संगमरमर का है। बीच की मीनार आयताकार है। इसके ऊपरी भाग में चारों ओर एक-एक घड़ी लगी है। ये घड़ियां इतनी बड़ी हैं कि दूर से दिखाई देती हैं, और इसी कारण से इसे घंटाघर भी कहा जाता है।

यह है मामला
कुछ समय पहले ही छह करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर गांधी हाल का पुनरुद्धार किया गया है। इसके बाद आमजन गांधी हाल को नए स्वरूप में निहारने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच स्मार्ट सिटी कंपनी ने गांधी हाल को लीज पर देने के लिए निविदाएं आमंत्रित कर लीं। उज्जैन की एक कंपनी ने इसमें सर्वाधिक 50 लाख रुपये प्रतिवर्ष निगम को देने का प्रस्ताव दिया है। निगम का कहना है कि गांधी हाल के रखरखाव के लिए इसे निजी हाथ में सौंपना जरूरी है, जबकि आमजन का कहना है कि साढ़े सात हजार करोड़ रुपये वार्षिक बजट वाले निगम के पास गांधी हाल जैसे ऐतिहासिक महत्व की इमारत के रखरखाव के लिए पैसा नहीं है। यह बात कुछ समझ नहीं आ रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑