इंदौर के 109 स्कूलों में पांचवीं और आठवीं के सारे विद्यार्थी फेल!
बरसों बाद पांचवीं-आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा करवाई गई, लेकिन परिणाम को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
बरसों बाद पांचवीं-आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा करवाई गई, लेकिन परिणाम को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इंदौर जिले के 109 स्कूलों के परिणाम में पांचवीं-आठवीं की परीक्षा देने वाले सारे विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण बताया गया है। इनमें निजी स्कूलों की संख्या अधिक है। अंकसूची में भी और भी गड़बड़ियां सामने आई हैं। आठवीं के छात्र को अंकसूची में पांचवीं का बता दिया है। ऐसे में अभिभावक स्कूलों में शिकायत करने लगे हैं। राज्य शिक्षा केंद्र इन गड़बड़ियों को सुधारने में लगा है।
सोमवार को पांचवीं और आठवीं के परिणाम आने के बाद अभी तक विद्यार्थी अपने स्तर पर नहीं देख पाए हैं। स्कूल प्रबंधन ही विद्यार्थियों को उनकी अंकसूची उपलब्ध करवा रहे हैं। 80 से ज्यादा स्कूलों में आठवीं कक्षा के सभी परीक्षार्थियों का परिणाम शून्य बताया है। पांचवीं के परिणाम में भी कुछ निजी स्कूलों का ऐसा ही हाल रहा है। मामले में स्कूल प्रबंधन ने जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में शिकायत की है। प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, लेकिन स्कूल में पास होने वाले विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाया है। इन्हें अनुत्तीर्ण दर्शाया है। जिले से 109 स्कूलों के परिणाम में गड़बड़ी पाई गई है।
कुछ विषयों में अंक गायब
अंकसूची में काफी त्रुटियां सामने आ रही हैं। कई विद्यार्थियों के कुछ विषयों में अंक नहीं दर्शाए गए हैं, जबकि कई छात्र-छात्राओं को शून्य अंक मिले हैं। कई विद्यार्थियों की अंकसूची में नाम ही अंकित किया है, उपनाम नहीं है। कई विद्यार्थियों को गलत कक्षा का बता दिया है। जैसे पांचवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को आठवीं और आठवीं के विद्यार्थी को अंकसूची में पांचवीं का बता दिया गया है।
परिणाम अपलोड नहीं हुए
जिला परियोजना समन्वयक अक्षय सिंह राठौर का कहना है कि प्रत्येक विषय में अंक भी दिए गए हैं, मगर साफ्टवेयर में परिणाम अपलोड नहीं हुआ है। समस्या के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया है। परिणाम में संशोधन कर रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले