
तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने गुरुवार को खूब आतंक मचाया। दो बच्चियों से अश्लील हरकत करने के बाद आरोपित तलवार लेकर घूमता रहा। लोगों को काटने की धमकी देने लगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी हुए तो आरोपित को तलवार सहित पकड़ लिया।
टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक, आरोपित का नाम सन्ना उर्फ रोहित बागरे है। रात में उसने हरिजन कालोनी (न्यू पलासिया) में दो किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की। आरोपित इसके बाद नशे में तलवार लेकर निकला और लोगों को काटने की धमकी देने लगा। पुलिस ने रात में ही आरोपित को पकड़ लिया। टीआइ के मुताबिक, सन्ना पर तलवार रखने पर केस दर्ज किया गया है।
