इंदौर राजेंद्र नगर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रांसपोर्ट के गोडाउन में चोरी कर एक लैपटॉप और अन्य सामग्री चुराई थी। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
दरअसल पिछले दिनों राजेंद्रनगर पुलिस को फरियादी कृष्णा सोनी द्वारा शिकायत की गई थी कि श्री कृष्ण कार्गो स्थित ट्रांसपोर्ट गोडाउन से शटर तोड़कर कुछ बदमाश लैपटॉप और गोडाउन में ट्रांसपोर्ट के लिए रखा सामान चुरा कर ले गए है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सतीश पटेल के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपी सुरेश सिंह राठौड़ निवासी महादेव नगर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे एक लैपटॉप जप्त हुआ है, आरोपी ने चोरी का सामान कबाड़ी जितेंद्र पटेल को बेच दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे चोरी का माल जप्त कर लिया है।
