इंदौर के गांधी नगर वा एरोड्रम थाना क्षेत्र के मध्य में स्थित मंदिर में भगवान वा साधु संतो की प्रतिमाओं में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है जिस पर से साधु संतो द्वारा आक्रोश जाहिर करते हुए पूरे मामले हिंदू संगठन ने भी बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही की माग की है ताकि असामाजिक तत्व द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम ना दे सके
दरअसल सुपर कॉरिडोर पर तीन थाना क्षेत्र लगते हैं जिनमें से मुख्य रूप से गांधीनगर और एरोड्रम में एरोड्रम थाना क्षेत्र में आने वाले श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थापित साधु-संतों सहित भगवानों की प्रतिमाओं को अज्ञात बदमाशों द्वारा नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई है इस पूरे मामले में साधु संतों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि गांधीनगर गृह निर्माण संस्था के सदस्य और अफसरों की मिलीभगत के चलते टेकरी पर स्थापित मंदिर की जमीन को हड़पना चाहती हैं और इसी के चलते इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है इसी के साथ हिंदू संगठनों के तमाम कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग रखते हुए नारेबाजी करते हुए अनशन करने की चेतावनी भी दी है यदि कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है जानकारी लगते ही अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया पूरे मामले में बताया जा रहा है कि पहले भी गांधीनगर संस्था से जुड़े लोगों द्वारा अपने क्षेत्र में आने वाली गो शाला को तोड़ा गया था उस समय भी काफी विवाद हुआ था प्रतिमाओं में सेन समाज के महाराज की भी एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया जाल खेड़ा तहसील समाज के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोश जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है इसी के साथ मौके पर अभी भी हंगामा जारी है तो वहीं प्रशासनिक अफसरों से लेकर पुलिस अधिकारी तक साधु-संतों को समझाई के साथ ही पूरे मामले में जांच में जुटे हैं
पूरे मामले में एसीपी राजीव भदौरिया का कहना है कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के मंदिर में प्रतिमाओं को नुकसान अज्ञात बदमाशों द्वारा पहुंचाया गया है जिसको लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है साधु संतों का आरोप है कि गांधी नगर गृह निर्माण संस्था द्वारा यह कृत्य किया गया है जिस पर भी जांच की जाएगी तो वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे करीबन 1 माह से बंद है जिसके कारण मंदिर को नुकसान पहुंचाने वाले की तलाश की जा रही है
