नारी सम्मान योजना में कांग्रेस की घोषणा के अनुसार सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा चाहे वह अंबानी हो अडानी हो या कोई गरीब परिवार की महिला हो, यह बात इंदौर के बाणगंगा में विधायक संजय शुक्ला ने फार्म वितरण कार्यक्रम के दौरान आज कही।
.मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है जहां भाजपा की लाडली बहना योजना के सामने कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना का प्रचार प्रसार जमकर किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 के बाणगंगा में सैकड़ों महिलाओं को विधायक संजय शुक्ला क्षेत्रीय पार्षद विनीत का दीपू यादव लोगों ने कांग्रेस द्वारा शुरू होने वाली योजना के फार्म वितरित किए गए और योजना की जानकारी दी गई। जहा विधायक संजय शुक्ला ने कहा की भाजपा के लोग कांग्रेस की योजना को लेकर जो भ्रम जाल फैला रहे हैं उसे दूर करने और जनता को फायदा देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश के अनुसार सम्मान योजना की जानकारी हम सभी माता बहनों को दे रहे है। विधायक शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस योजना का लाभ सभी को दिया जाएगा चाहे अंबानी हो अडानी हो या कोई गरीब परिवार हो, यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ देंगे जिसमें 500 रूपये में गैस की टंकी और 1500 रुपए हर माह दिए जाएंगे। वहीं क्षेत्रीय पार्षद विनीत का दीपू यादव ने भी योजना को लेकर कहा कि हम अधिक से अधिक वार्ड की महिलाओं को कांग्रेस की योजना का लाभ दिलाएंगे।
