देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

वार्ड 81 में बवाल:सूर्यदेव नगर में निगम ने मंदिर तोड़ा हंगामा, पथराव; पार्षद धरने पर बैठे

सूर्यदेव नगर के बी-सेक्टर में गार्डन के अंदर बने एक शिवमंदिर को नगर निगम के अमले ने बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में बवाल मच गया।

Abhishek Raghuvanshi18 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सूर्यदेव नगर के बी-सेक्टर में गार्डन के अंदर बने एक शिवमंदिर को नगर निगम के अमले ने बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में बवाल मच गया। आक्रोशित जनता ने निगम की जेसीबी के कांच फोड़ दिए। वहीं स्थानीय पार्षद और एमआईसी सदस्य कार्यकर्ताओं के साथ गार्डन में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, अधिकारियों ने न तो जनप्रतिनिधियों को सूचना दी और न ही जनता को विश्वास में लिया। जनसुनवाई में आई शिकायत के बाद मनमाने तरीके से कार्रवाई कर दी।

उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों को जब तक निलंबित नहीं किया जाता वे धरने पर बैठे रहेंगे। महापौर ने जानकारी मिलते ही रिमूवल अमले काे फटकारा और भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वार्ड 81 के इस गार्डन में पहुंचे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और मंदिर को दोबारा बनवाने की मांग की। रहवासियों ने क्षेत्र की दरगाह पर भी सवाल उठाए। इसके बाद पुलिस ने वहां फोर्स तैनात कर दिया है। कलेक्टर का कहना है कि जनसुनवाई में आवेदन आया था, जिसे निगम को भेजा गया था।

महापौर ने दिए भवन निरीक्षक और भवन अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश कार्रवाई से लोगों में आक्रोश, फिर मंदिर बनाने पर अड़े

यह है मामला
मंदिर के गुंबद की छाया एक घर पर पड़ रही थी। यहां रहने वाली महिला ने परछाई से परेशानी बताते हुए जनसुनवाई में मंदिर की ही शिकायत कर दी। अधिकारियों से फोन भी लगवाया गया। कुछ देर बाद निगम का अमला पहुंचा और पूरा मंदिर तोड़ दिया गया।

पटेल नगर में सीएम को करनी पड़ी थी दोबारा निर्माण की घोषणा
पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव मंदिर Ḥमें अतिक्रमण हटाने के नाम पर मंदिर तोड़ा गया था। दोबारा मंदिर बनाने की मांग के बाद सीएम को इसकी सार्वजनिक घोषणा करना पड़ी थी।

यह र्कारवाई बिलकुल गलत
जनप्रतिनिधियों को सूचना दिए बिना इस तरह की कार्रवाई करना बिलकुल गलत है। मैंने कार्रवाई के लिए कह दिया है। बीओ व बीआई को उस जोन से हटा रहे हैं।

–पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

सरकार को बदनाम करने की कोशिश
जनता ने 10 से 100 रुपए तक दान देकर यह छोटा सा मंदिर बनवाया था। दो मिनट में इसे तोड़ दिया। इतना पुलिस फोर्स खड़ा कर दिया जैसे कोई आतंकवादी हमला हो रहा हो। यह सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।

-अभिषेक शर्मा, एमआईसी सदस्य

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑