
एरोड्रम पुलिस अंकित बजरंगी की हत्या के मामले में महिला से पूछताछ कर रही है। अंकित ड्रग्स के नशे में था। पुलिस के मुताबिक अंकित की शोर्ट पीएम रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट चाकू लगने की पुष्टि हुई है। अंकित और महिला के संबंध थे।वह लाक डाउन के दौरान भी रुका था। बड़नगर (उज्जैन) का हिस्ट्रीशीट गुंडा है। महिला ने बताया कि वह साथ चलने का दबाव बना रहा था। उसने जाने से इन्कार किया तो हमला कर दिया। बचाव में अंकित को भी चाकू लग लग गया। महिला के पति की जूते चप्पलों की दुकान है। एसआइ कल्पना चौहान के मुताबिक महिला से पूछताछ चल रही है। मंगलवार को घटना का नाट्य रुपांतरण भी करवाया गया है।
