
विधानसभा 3 के अंतर्गत आने वाले सभी निगम झोन पर जाकर करी विकास कार्यों की समीक्षा।
जेड ओ सहित तमाम विभाग के झोन स्तरीय अधिकारी बैठक में रहे मौजूद।
इंदौर :- सक्रिय विधायक श्री आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा 3 के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के झोन क्रमांक 3, 11,12,18 में जाकर वार्डों में चल रहे सभी प्रकार के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।
जिसमें वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा एवं पार्षद व विधायक कार्यालय से गई हुई विकास कार्यों की फाइले एवं विकास यात्रा के दौरान जनता द्वारा बताई गए समस्या के समाधान जैसे अन्य विषयों पर चर्चा कर समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में विधायक विजयवर्गीय ने वार्ड की जनता को भी आमंत्रित किया एवं उनसे पूछा गया कि आपकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं या आपको कोई और समस्या विकास कार्य को लेकर तो नहीं है एवं साथ ही अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी की विकास कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नही की जाएगी।
सभी विकास के कार्य किसी भी हाल में समय सीमा के अंदर पूर्ण करवाए।
विधायक विजयवर्गीय ने इन बैठकों में ड्रेनेज की समस्या, जल समस्या, नर्मदा लाइन, बोरिंग, कचरे की समस्या, योजनाओं का लाभ दिलवाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को निर्देशित किया एवं स्वीकृत कार्य के जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर जारी करने को कहा साथ ही जिन ठेकेदार ने कार्यं लेकर काम शुरू नहीं किया या कार्य अधूरा छोड़ दिया उनके खिलाफ एफ आई आर करने के सख्त निर्देश विधायक ने अधिकारियों को दिए।
बैठक में विधायक विजयवर्गीय के साथ मंडल अध्यक्ष,पार्षद गण, भाजपा कार्यकर्ता, रहवासी गण एवं तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

