वैसे तो नगर निगम की लापरवाही का शहर में अंबार लगा हुआ है नगर निगम के अधिकारी सुध लेने का नाम नहीं लेते हैं ऐसे में बारिश का मौसम भी नजदीक है और अकस्मात आने वाली बारिश से कई बार हादसे हो जाते हैं कुछ दिन पहले इंदौर के सिंधी कॉलोनी पर एक, जर्जर दुकान की बाहरी छज्जा गिर जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी लेकिन नगर निगम अब तक नहीं जागा है जिसके बाद अब नगर निगम नहीं इंदौर कलेक्टर पर शिकायत करने पहुंच रहे हैं आवेदक
मंगलवार को इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में गांधी नगर का रहने वाला एक व्यक्ति पहुंचा जहां उसने जर्जर मकान को लेकर कई बार वह नगर निगम के आला अधिकारी और कमिश्नर से शिकायत कर चुका है लेकिन नगर निगम की लापरवाही इससे साफ जाहिर होती है कि नगर निगम कितना लापरवाह है,
सबसे आश्चर्य की बात तो यह थी कि जो व्यक्ति कलेक्टर में शिकायत दर्ज कराने आया था वह अपने ही मकान को जर्जर बता रहा है स्वयं का मकान छुड़वाने के लिए घूम रहा है लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम जब कुछ नहीं सुन रही तो उसने कलेक्टर के सामने अपनी शिकायत रखी जिस पर कलेक्टर जल्द कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं
