इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में फिर एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां फैक्टरी संचालक द्वारा तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया आरोपी फैक्टरी संचालक द्वारा महिला को शादी का झांसा दिया था जिसके बाद उसने शादी नहीं की महिला ने फैक्ट्री संचालक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसका उसके पति से तलाक हो चुका है और वह अकेली रहती है अकेलेपन का फायदा उठाकर फैक्ट्री संचालक राहुल कटारिया द्वारा उसे शादी का झांसा दिया और कहा कि उसका भी उसकी पत्नी से तलाक होने वाला है पीड़िता उसके झांसे में आ गई इसके बाद लॉकडाउन के समय आरोपी राहुल द्वारा उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तब से ही आरोपी लगातार शादी के लिए टाल रहा है और शादी नहीं कर रहा है परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है और आरोपी राहुल कटारिया के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
