
आर टी आई मे प्राप्त जानकरी (2019) अनुसार इन्दौर जिला कुटुम्ब न्यायालय मे 13 ए एक तरफा तलाक के 1239 एवम 13 बी समझोता (दोनों पक्ष) तलाक 1534 प्रकरण लम्बित थे । इन प्रकरण मे 13 ए के 289 एवम् 13 बी के 334 सिन्धी समाज से सम्बद्ध रहे । न्यायालय मे चल रहे कुल दाम्पत्य विवाद मे लगभग 22’46% सिन्धी समाज से सम्बंधित रहा है ।
शहर के मुद्दो के लिए संघर्ष रत किशोर दीपक कोडवानी ने रविवार 11 बजे स्वामी प्रितमदास सभागृह मे एक बैठक रखी है । यह बैठक सिन्धू मुंहिंजी जीजल के माध्यम से रखी गयी है । बैठक मे 17 पंचायत के प्रमुख, वकील, विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है ।
सिन्धी समाज से सम्बंधित कुटुम्ब न्यायालय मे प्रकरण वर्ष 2019 कि स्थिती के रिकॉर्ड अनुसार 22% से अधिक प्रकरण विचार धिन थे ।
धारा संख्या सिन्धी
13 ए 1239 289
13 बी 1534 334
पारिवारिक विवाद कि अन्य धारा के प्रकरण अतिरिक्त है । जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय मे प्रकरण संख्या का भार इससे अतिरिक्त है ।
इसलिए सिन्धी समाज मे सप्ताह मे 5 दिन पंच समझोता मा उच्च न्यायालय के अधिन व्यवस्था से स्थापित करने प्रशिक्षण व परामर्श कि आवश्यक पर निर्णय लिया जायेगा ।
प्रस्तावित पंच प्रस्ताव
2 पंचायत प्रतिनिधी
1 महिला
1 ब्राह्मण
1 वकील
(सचिव स्थाई)
विशेषज्ञ आवश्यकता अनुसार
सोमवार से शुक्रवार दैनिक 2 धन्टे परामर्श व्यवस्था स्थापित
न्युनतम 5 सप्ताह अधिकतम 8 सुनवाई/परामर्श के माध्यम से 60 से 90 दिन मे प्रकरण निराकार किये जाने कि रूप रेखा का डाचा बनाया जाएगा । इसी विषय को लेकर रविवार 11 से 12 बजे स्वामी प्रितमदास सभागृह बैठक रखी गयी है ।

