इंदौर क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों केमिकल एक्सपोर्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसमें पूछताछ में कई खुलासे हुए थे आरोपी द्वारा सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था पूरे मामले में फरार दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने आज गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है
गौरतलब है कि पिछले दिनों क्राइम ब्रांच द्वारा केमिकल एक्सपोर्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मोहित जैन नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जिस ने पूछताछ में कई खुलासे किए थे वहीं आरोपी के द्वारा बनाई गई 42 फर्जी शेल कंपनियों का खुलासा हुआ था आरोपी मोहित जैन इन फर्जी कंपनियों के माध्यम से केमिकल का एक्सपोर्ट दिखाता था और जो सरकार से इंसेंटिव प्राप्त होता है उसे यह आहरित करता था वही इसके साथ देने वाले दो आरोपी जिन्होंने फर्जी शेल कंपनी बनाने में मदद की थी और कंपनियों के डायरेक्टर बने थे उन्हें क्राइम ब्रांच ने आज गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है पूरे मामले में एक दुबई में भी आरोपी है जो आरोपियों का सहयोग कर रहा था इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है
