
हीरानगर थाना क्षेत्र में एक श्वान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपितों ने हत्या करने के बाद श्वान को झाड़ियों में फेंक दिया। इतना ही नहीं, उसकी बॉडी पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। मामले में हीरानगर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
पीपुल्स फार एनिमल्स की शिकायत के बाद श्वान का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। जानकारी के अनुसार, घटना सुखलिया क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाले सचिन आगरकर श्वान को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो हई। पीटने के बाद श्वान के शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपित ने उसके ऊपर कार का पहिया चढ़ाने की भी कोशिश की।
शिकायत मिलने पर पहुंचे पीपुल्स फार एनिमल के सदस्य
यहां रहने वाली एक महिला ने पीपुल्स फार एनिमल संस्था को इसकी जानकारी दी। इसके बाद संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और श्वान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
