ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही मुखबिर की सूचना के आधार पर दो बदमाशों को पुलिस ने 7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है
मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंजलाय फाटा के समीप दो बदमाश ब्राउन शुगर के डिलीवरी देने के लिए आने वाले हैं मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ा जिसमें जिन की तलाशी लेने पर बाइक के ऑल बॉक्स में रखी 7 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस को बरामद हुई पकड़े गए आरोपियों में मोहित शर्मा और राहुल राठौर है जो उज्जैन तरफ से ब्राउन शुगर लाना बता रहे हैं फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है जिनसे और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है
