लव जिहाद को बढ़ावा देती ममता खातून- द केरला स्टोरी’ पर बंगाल सरकार ने लगाया बैन, अनुराग ठाकुर बोले- वोट बैंक की राजनीति का खेल
फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. सोमवार (8 मई) को पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने इस फिल्म पर बैन (Ban) लगा दिया.
फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. सोमवार (8 मई) को पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने इस फिल्म पर बैन (Ban) लगा दिया. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसा राज्य फिल्म को बैन करके बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है. वहां अभी एक मासूम बच्ची की बलात्कार और हत्या हुई, इस पर तो ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती, लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं.
अनुराग ठाकुर ने पूछा कि क्या मिल रहा है आपको ऐसे आतंकवादी संगठन के साथ खड़े होकर उनकी सोच को बढ़ावा देने का? ये फिल्म देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का ये खेल भारत की बेटियों की जिंदगी की बर्बाद कर रहा है. मैं कांग्रेस और कम्युनिस्ट साथियों से कहूंगा कि सच्चाई को न आप कोर्ट जाकर और न ही फिल्म को झूठा बताकर रोक पाएंगे.
“राजनीतिक कारणों से कर रहे विरोध”
उन्होंने कहा कि जो विरोध कर रहे हैं वो राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग जब खुद सत्ता में थे तब कुछ और कहते थे और अब इसे झूठ और प्रोपेगेंडा बता रहे हैं. इसी बीच फिल्म द केरला स्टोरी के निर्माता विपुल शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और तमिलनाडु के थिएटर मालिकों के फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने पर कोर्ट जाने की बात कही.
बैन पर क्या बोले फिल्म के निर्माता?
विपुल शाह ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने पर कहा कि मुझे समझ में ये नहीं आता की ममता बनर्जी को इस फिल्म से दिक्कत क्या है जो उन्होंने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है. हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे. शाह ने कहा कि केरल की सरकार ने जब केरल में ये सब हो रहा था तो उस पर रोक नहीं लगाई, लेकिन अब इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा रही है. ये इन पार्टियों की मानसिकता को दर्शाता है.
ममता बनर्जी ने बताया विकृत कहानी
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म पर राज्य में बैन लगाने का एलान करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. ये नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है. उन्होंने कहा कि द केरला स्टोरी क्या है? यह एक विकृत कहानी है.
गौरतलब है कि ‘द केरल स्टोरी’ हिंदी भाषा में बनी फिल्म है. अदा शर्मा अभिनीत ये फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म की कहानी केरल से कथित तौर पर गायब हुईं महिलाओं की खोज पर आधारित है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले