भाजपा के शेखावत का आरोप- सिंधिया के साथ आए मंत्रियों ने खुलेआम मचा रखी है लूट
भाजपा में वरिष्ठ नेताओं के असंतोष के स्वर और तेज हो गए हैं। एक तरफ पार्टी असंतुष्ट नेताओं को मनाने में लगी है तो दूसरी तरफ से और तीखे बयान सामने आ रहे हैं।
भाजपा में वरिष्ठ नेताओं के असंतोष के स्वर और तेज हो गए हैं। एक तरफ पार्टी असंतुष्ट नेताओं को मनाने में लगी है तो दूसरी तरफ से और तीखे बयान सामने आ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ सहकारी नेता भंवरसिंह शेखावत ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। शेखावत ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हमारे भाजपा के मंत्रियों पर कभी भ्रष्टाचार के इतने आरोप नहीं लगे जितने सिंधिया के साथ आए नेताओं पर लगे हैं।
उन्होंने खुलेआम लूट मचा रखी है।
भाजपा नेता शेखावत ने कहा कि बदनावर में हमारे मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव द्वारा जमीनों और खदानों पर कब्जा किया गया है, अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जुआ-सट्टा सब खुलेआम चलाया जा रहा है। इनके भाजपा में आने के बाद पार्टी की बदनामी हो रही है। पार्टी की मूल अवधारणा के साथ जुड़े लोगों के मन को पीड़ा हो रही है। यही बात तो हम संगठन को बता रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी बात संगठन से कह रहा है, उसे सुनिए। यदि समय रहते नहीं चेते तो यही कारण था जब 2018 में शिवराज सरकार चली गई थी। इस बयान के बाद राजवर्धन सिंह ने ट्वीट कर आपत्ति जताई है।
जिन्होंने पार्टी को खड़ा किया, उन्होंने अपमानित कर रहे
शेखावत ने कहा, जिन लोगों ने पिछली बार सरकार गिराने का काम किया, पार्टी के खिलाफ काम किया, उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। दूसरी तरफ जिनका जीवन खप गया इस पार्टी को खड़ा करने में, उन्हें अपमानित करके कोने में बिठा दिया है। बुजुर्ग नेता यह नहीं कह रहे हैं कि उन्हें टिकट दे दो। यह टिकट की लड़ाई नहीं है, यह तो पार्टी को जिंदा रखने और जो समाप्त करने में लगे हैं, उनके खिलाफ संघर्ष है।
सिद्धांत से दूर हो गई पार्टी
भाजपा नेता शेखावत ने यह भी कहा कि सिंधिया समर्थित नेता भाजपा में आए तो उनका पार्टी ने स्वागत किया। इतना ही नहीं, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिताया भी, लेकिन उसके बाद जो स्थितियां बनी पार्टी के अंदर वह मन को पीड़ा देने वाली हैं। उनके आने से पार्टी मजबूत होती तो कोई बात होती, लेकिन उनके आने के बाद हमारी पार्टी की जमीन खोखली हो गई। हमारे सिद्धांत छूट गए। जिस सिद्धांत को लेकर हमने पार्टी का निर्माण किया था, आज वह उससे दूर हो गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 14 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले