इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां महिला के नंदोई द्वारा ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।
मामला इंदौर से द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला अपने पति के साथ अपनी ननंद के यहां शादी की सालगिरह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी जहां उसके नंदोई द्वारा उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे बुरी नियत से छुआ भी यह बात महिला ने अपने पति को बताई इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी नंदोई के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कराया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
