इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों क्षेत्र में अधजली लाश मिली थी जिसकी हत्या कर उसे जलाने की कोशिश की गई थी पूरे मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था जो अब तक फरार है पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है वहीं आरोपी पर इनाम भी घोषित किया जाएगा
गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस को क्षेत्र में लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने जाकर देखा तो बंटी ठाकुर नामक युवक की हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया गया था जो पुलिस को अधजली अवस्था में मिला था वही उसी के साथ में रहने वाला उसका दोस्त मनीष पर पुलिस ने शंका जाहिर की थी लेकिन वह घटना के बाद से ही फरार है वहीं पुलिस लगातार आरोपी से संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन आरोपी मनीष अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है वहीं पुलिस द्वारा अब उस पर इनाम के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों पत्र लिखा गया है जिस पर जल्दी इनाम की घोषणा होगी
