पुलिस का प्राइवेट ड्राइवर था प्रेमिका की हत्या का आरोपी:मुखबिरी भी की..वहीं से सीखे पुलिस से बचने के गुर
इंदौर में तीन साल पहले हुए हत्याकांड के खुलासे में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मुख्य आरोपी कभी महिला थाने में प्राइवेट ड्राइवर का काम कर चुका है।
इंदौर में तीन साल पहले हुए हत्याकांड के खुलासे में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मुख्य आरोपी कभी महिला थाने में प्राइवेट ड्राइवर का काम कर चुका है। यहां से नौकरी छोड़ने के बाद वह अवैध शराब के काम से जुड़ गया और पुलिस व क्राइम ब्रांच के सिपाहियों के लिए मुखबिरी भी करने लगा।
महिला थाने में काम करने और लगातार क्राइम ब्रांच व पुलिस के संपर्क में रहने से उसे पुलिस से बचने के रास्ते पता थे। इसके चलते वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को छुपाने और हत्याकांड में गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा। फिलहाल आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बाहर भेजी गई हैं। आरोपी के पत्नी और बच्चे भी अभी घर से गायब हैं।
परदेशीपुरा के कुलकर्णी भट्टे में हुए अर्चना डाबर के अंधे कत्ल के मामले में पुलिस को विशाल प्रजापति निवासी कुलकर्णी भट्टे की तलाश है। विशाल का पुलिसकर्मियों के बीच ही उठना-बैठना था। वह पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता था। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े होने के चलते कई पुलिसकर्मियों का विशाल के पास आना-जाना लगा रहता था।
महिला थाने पर था निजी ड्राइवर
विशाल 2014-15 में महिला थाने की गाड़ी चलाता था। उसे यहां बतौर निजी ड्राइवर रखा गया था। इस दौरान वह यहां मौजूद महिला अफसर को भी लाने-ले जाने का काम करता था। विशाल के अवैध गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी मिलने के बाद उसे थाने से हटा दिया गया था। जिसके बाद वह अवैध शराब के कारोबार से जुड़ गया। वह हीरानगर, परदेशीपुरा और एमआईजी थाने के पुलिसकर्मियों और क्राइम ब्रांच के सिपाहियों के लिए मुखबिरी का काम भी करता था।
हत्याकांड के बाद अवैध शराब में हुआ था बंद
विशाल प्रजापति पहले कुलकर्णी भट्टे में रहता था। इसके बाद वह हीरानगर इलाके में रहने चला गया था। यहां से वह बाणगंगा में रहकर अवैध शराब बेचने का काम कर रहा था। विशाल को हीरानगर पुलिस ने तीन साल पहले अवैध शराब के मामले में आरोपी बनाया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसे छह माह बाद जमानत मिली थी।
अपहरण कांड में भी आया था नाम
लसूड़िया में एक चर्चित अपहरण और फिरौती कांड में भी विशाल का नाम सामने आया था। इस मामले में वह मंत्री समर्थक के जरिए थाने में पेश हुआ था। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। कुछ दिन बाद उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद विशाल बाणगंगा इलाके में शराब का काम करने लगा। शराब तस्कर विक्की निमजे के साथ भी उसका नाम सामने आ चुका है।
पुलिस ने बनाई टीमें
पुलिस की अलग-अलग टीमें विशाल प्रजापति की तलाश कर रही है। विशाल की पत्नी कविता भी अपने बच्चों के साथ गायब है। विशाल ड्राइवर का काम भी कर चुका है। पुलिस को शंका है कि वह शहर से बाहर फरारी काट रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले