देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 15 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी (अरविंद तिवारी) बात यहां से शुरू करते हैं… संघ का संघर्ष और सत्ता का मुकाम मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रियता बहुत बढ़ गई है।

Abhishek Raghuvanshi25 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

(अरविंद तिवारी)

बात यहां से शुरू करते हैं…

संघ का संघर्ष और सत्ता का मुकाम

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रियता बहुत बढ़ गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत तो लगातार प्रदेश का दौरा कर ही रहे हैं, संघ से जुड़े तीन और दिग्गज शिवप्रकाश जायसवाल, अजय जामवाल और मुरलीधर राव भी रात-दिन एक किए हुए हैं। इस बढ़ी हुई सक्रियता का कारण यह है कि पिछले दिनों संघ ने जो सर्वे करवाया, उसमें मध्यप्रदेश में सत्ता हाथ से जाने के संकेत मिले हैं। इसका कारण भारी भ्रष्टाचार, नौकरशाही का हावी होना, मंत्री, विधायक और पार्टी के जिम्मेदार लोगों का नौकरशाहों के साथ गठबंधन तथा कार्यकर्ताओं में निराश्य भाव बताया जा रहा है। देखते हैं मददगार की भूमिका में आने के बाद संघ का संघर्ष भाजपा को सत्ता का मुकाम दिलवा पाता है या नहीं।

ऊपर नीचे होने लगी है दिग्गजों की सांसें

विधानसभा चुनाव में फिर किस्मत आजमाने की बाट जोह रहे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों की सांसें ऊपर नीचे होने लगी है। ये वे दिग्गज हैं जो दोनों दलों में अहम भूमिका में हैं और ये मानकर चल रहे हैं कि उनकी ही पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिलेगा। परेशानी दूसरी है, मंत्री रहते हुए या विपक्ष में बड़ी भूमिका निभाते हुए ये नेता जमीन से कटने लगे थे, और अपने विधानसभा क्षेत्र में इनका आधार दरक गया है। अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, विधानसभा क्षेत्रों में इन नेताओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है। मुक्तहस्त से खर्च करने के साथ ही सुख-दु:ख में सहभागी बनने लगे हैं और उन लोगों के यहां दस्तक दे रहे हैं, जो इनकी हार-जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

शिवराज की रणनीति और भाजपा का वार रूम

विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की टीम ने तो मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निवास पर मैदान संभाल लिया है। यह टीम इलेक्शन स्ट्रेटजी पर काम शुरू कर चुकी है और इसमें मुख्य भूमिका इंदौर के निशित शरण निभा रहे हैं। शरण पहले भी भाजपा के मुख्य रणनीतिकार रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर भाजपा का वार रूम कब शुरू होगा? ठीक वैसा ही वार रूम जो 2003 के चुनाव के डेढ़ साल पहले अनिल दवे की अगुवाई में शुरू हुआ था और तब से लेकर अभी तक के हर विधानसभा चुनाव के सालभर पहले काम करना शुरू कर देता है। वैसे वार रूम के विशेषज्ञ माने जाने वाले दोनों दिग्गज अनिल दवे और विजेश लुणावत अब इस दुनिया में नहीं हैं।

कहें कुछ भी पर नेता तो कमलनाथ को मान ही लिया है

दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और अजय सिंह भले ही अलग-अलग जगह, अलग-अलग बात कहें, पर सबने यह तो मान ही लिया है कि मध्यप्रदेश में उनके नेता कमलनाथ ही हैं। यही कारण है कि जो कमलनाथ कहते हैं, उसे अन्त में सब मान ही लेते हैं। पिछले दिनों क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपने के उनके फैसले को इसी के चलते सबने चुपचाप स्वीकार कर लिया। दरअसल मैदानी सक्रियता के अलावा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा वित्तीय प्रबंध और मैनेजमेंट का है और इस मामले में सबकी निर्भरता कमलनाथ पर ही है। यह काम आसान नहीं है और इसी मोर्चे पर मजबूती ने कमलनाथ को मजबूत कर रखा है।

पटरी से उतरी नेताजी की हवाई ट्रेन

तेज रफ्तार वंदेभारत ट्रेन इंदौर और रीवा के बीच चलाने की कोई अधिकृत घोषणा नहीं की पर इंदौर से लेकर रीवा तक नेताओं ने हवा-हवा में यह ट्रेन दौड़ा दी। इन नेताओं में इंदौर के बेहद उत्साही सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हैं। अब इस मुद्दे पर लालवानी और रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा की खूब किरकिरी हो रही और रेलवे के अधिकारी जवाब देते-देते थक गए कि अभी यह ट्रेन चलाने की कोई तारीख नहीं आई है। बता दें कि वंदेभारत ट्रेन पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अब इस मामले में की गई हवा-हवाई पर ऊपर की नाराजगी का शिकार किसे कितना होना पड़ता हैं यह तो समय ही बताएगा।

बुंदेलखंड के 1 जिले में कलेक्टर विधायक की जुगलबंदी

किसी जिले में नेता और अफसर की जुगलबंदी हो जाए तो दोनों की ही बल्ले-बल्ले। बुंदेलखंड के एक जिले में इसका उदाहरण भी देखने को मिल रहा है। यहां एक विधायक और कलेक्टर की जमकर पट रही है और इतनी पट रही है कि दोनों मिलकर एक संयुक्त उपक्रम की स्थापना करने जा रहे हैं। यह उपक्रम एक होटल की शक्ल में होगा और जल्दी ही आकार ले लेगा। जुगलबंदी वाले विधायक और कलेक्टर यहीं नहीं रुकने वाले हैं, ये आगे भी मिलकर ही काम करेंगे। अब इनकी जुगलबंदी के कारण किसी को परेशान होना पड़े तो उसका हम क्या कर सकते हैं।

पहले ही दौरे में हो गया राघवेन्द्र गौतम के दबदबे का अहसास

काम के बोझ में दबे होने के कारण भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी इंदौर संभाग का प्रभारी होने की भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पा रहे थे। इसका असर इंदौर संभाग के जिलों के कामकाज में देखने को मिल रहा था और कुछ जिलाध्यक्ष स्वछंद हो गए थे। अब यह भूमिका राघवेन्द्र गौतम को दे दी गई है, जो संघ के प्रियपात्र होने के साथ ही वीडी शर्मा और हितानंद के भी खासमखास हैं। उनके दबदबे का अहसास इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वे पहली बार इंदौर आए तो इंदौर भाजपा के सारे दिग्गज उनकी अगवानी में पलक पावड़े बिछाकर खड़े थे। वैसे गौतम स्वछंदता को पसंद नहीं करते हैं और नकेल कसने में भी पीछे नहीं रहते हैं।

चलते-चलते

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की भाव-भंगिमा ने इन दिनों कई चर्चाओं को जन्म दे रखा है। मुख्यमंत्री से मिलने वाले यह कहते सुने जा रहे हैं कि शिवराज तो ऐसे नहीं थे। हमेशा लोगों से गर्मजोशी से मिलने और आत्मिक संवाद करने वाले मुख्यमंत्री इन दिनों गुमशुम से रहते हैं। उनसे मिलने वाले मंत्री, सांसद और विधायक भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

पुछल्ला

मध्यप्रदेश दुग्ध संघ के एक अफसर अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसी अंदाज में काम कर रहे हैं, आखिर ऐसा क्यों? दरअसल विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा इस अफसर पर बहुत मेहरबान हैं। यही कारण है कि दस्तावेजों पर सबकुछ सामने आने के बाद भी बामरा उक्त अफसर को बचा रहे हैं और यह उन्हीं का प्रताप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दागी अफसर की हैसियत बरकरार है।

अब बात मीडिया की

ख्यात टीवी पत्रकार रजत शर्मा ने इंदौर में भास्कर उत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जिस अंदाज में डॉ. भरत अग्रवाल का उल्लेख किया, वह भास्कर समूह में डॉ. अग्रवाल के दबदबे और देश के बड़े पत्रकारों से उनके संबंधों का अहसास करवाता है।

आखिरकार नवीन यादव नहीं माने और नईदुनिया को अलविदा कह ही दिया। स्टेट एडीटर सद्गुरुशरण ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की थी। नवीन ने नईदुनिया से मुक्ति पाने के पहले बड़ा धमाका कर दिया। उन्होंने संस्थान के वाट्सएप ग्रुप पर जो विदाई पत्र लिखा, वह कइयों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। यह पत्र इन दिनों जागरण नईदुनिया समूह में हलचल मचाए हुए है।

दैनिक भास्कर में आशुतोष मिश्रा गिरीश अग्रवाल की कोर टीम का हिस्सा हो गए हैं। वे गिरीश जी से जुड़ी अखबारी जिम्मेदारियों के निर्वहन में देशभर में सक्रिय रहेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र जैन का डिजिटल प्लेटफॉर्म सबकी खबर दिन-ब-दिन लोकप्रिय होता जा रहा है। बहुत कम समय में इसे एक नया मुकाम हासिल हुआ है।

युवा पत्रकार स्वतंत्र शुक्ला अब भास्कर डिजिटल टीम का हिस्सा हो गए हैं। वे पहले डिजियाना न्यूज में प्रशिक्षु पत्रकार थे और बाद में ईटीवी में सेवाएं दे रहे थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑