देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

यूक्रेन जंग के लिए रूस को हथियार नहीं देगा चीन:चीनी विदेश मंत्री बोले- हम न्यूट्रल रहेंगे; US सीक्रेट दस्तावेज में वेपन सप्लाई का दावा

जर्मनी के विदेश मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि वो रूस-यूक्रेन जंग में किसी भी पक्ष का साथ नहीं देंगे।

Abhishek Raghuvanshi15 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूस-यूक्रेन जंग के बीच शुक्रवार को चीन ने घोषणा की कि वो किसी भी पक्ष को युद्ध में हथियार नहीं देगा। चीन के विदेश मंत्री किन गैंग ने कहा कि चीन जंग को लेकर निष्पक्ष रहेगा। हालांकि, इस दौरान वो रूस के साथ अपने दोस्ताना रिश्तों को बरकरार रखेगा। दरअसल, अमेरिका लगातार इस बात की आशंका जताता रहा है कि चीन रूस को हथियार सप्लाई कर सकता है।

दूसरी तरफ, अमेरिका के लीक हुए डॉक्यूमेंट्स में खुलासा हुआ है कि चीन ने रूस को जंग के लिए हथियार भेजने के फैसले को मंजूरी दे दी है। साथ ही वो चाहता है कि सप्लाई की जानकारी गुप्त रहे। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, 23 फरवरी की एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में लिखा हुआ है कि चीन रूस को नागरिकों के इस्तेमाल से जुड़े सामान की आड़ में हथियार देने वाला था।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
मार्च में शी जिनपिंग मॉस्को गए थे। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की थी।फरवरी में एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अगर चीन रूस को हथियार भेजेगा को इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।

मिलिट्री से जुड़े सामानों के एक्सपोर्ट पर रोक लगाएगा चीन
चीनी विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा कि रूस को भेजे जाने वाले उन सामानों पर भी रोक लगाई जाएगी, जिनका इस्तेमाल आम नागरिक और मिलिट्री दोनों के लिए किया जा सकता है। जर्मनी के विदेश मंत्री के यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किन गैंग ने कहा- मिलिट्री से जुड़े सामान और हथियारों के एक्सपोर्ट को लेकर चीन एक जिम्मेदार रवैया अपनाता है। चीन जंग में किसी भी पक्ष को हथियार नहीं देगा, और दोहरे इस्तेमाल वाले सामानों के निर्यात पर भी रोक लगाई जाएगी।

चीन के विदेश मंत्री ने कहा- चीन चाहता है कि जंग जल्द से जल्द खत्म की जाए। हम इसका एक शांतिपूर्ण सामाधान निकालने में मदद करने के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने ताइवान पर इलाके में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। ताइवान की राष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा के बाद चीन ने नॉर्थ ताइवान में 172 फाइटर जेट्स के साथ मिलिट्री ड्रिल की थी।

अमेरिका ने चीन के फैसले का स्वागत किया
चीन के बयान पर अमेरिका की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- हम चीन के फैसले का स्वागत करते हैं। अमेरिका पहले से ही कहता रहा है कि रूस की मदद करना चीन के हित में नहीं है। हम पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

फरवरी में अमेरिका ने कहा था- चीन रूस को हथियार भेज सकता है
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के खुलासे को इसलिए भी सही माना जा रहा है, क्योंकि इस पर फरवरी की तारीख लिखी है। फरवरी महीने में ही अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने बयान दिया था कि अमेरिका के पास खुफिया जानकारी है कि चीन रूस को हथियार और गोला-बारूद देने पर विचार कर रहा है। अगर चीन ऐसा करता है तो इसका नतीजा सही नहीं होगा।

मार्च में रूस गए थे शी जिनपिंग
इससे पहले 19 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2 दिन के दौरे पर रूस पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने माना था कि न्यूक्लियर वॉर कभी नहीं होना चाहिए। पुतिन ने कहा था कि चीन के पीस प्लान को जंग खत्म करने के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। चीन के 12 प्वाइंट के पीस प्लान में रूसी सैनिकों की यूक्रेन से वापसी का कोई जिक्र नहीं है। इसमें सिर्फ बातचीत करने और राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करने की बात कही गई है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑