देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

अमेरिकी सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स लीक करने वाला सैनिक गिरफ्तार:US एयरफोर्स का कर्मचारी था 21 साल का जैक, FBI ने घर से हथियार बरामद किए

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका के सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स लीक करने वाले शख्स को FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 21 साल का जैक टेक्सीरा, मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड का मेंबर था।

Abhishek Raghuvanshi14 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका के सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स लीक करने वाले शख्स को FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 21 साल का जैक टेक्सीरा, मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड का मेंबर था। फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) को खबर मिली थी कि अहम दस्तावेज लीक करने वाला अमेरिका के किसी मिलिट्री बेस में काम करता है।

FBI पिछले दो दिन से जैक पर नजर रख रही थी। इसके बाद गुरुवार दोपहर (भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार देर रात) जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकला एजेंट्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टेक्सीरा ने सबसे पहले गेमर्स के बीच पॉपुलर एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म- डिस्कॉर्ड के चैटरूम ‘ठग शेकर सेंट्रल’ में ये फाइल्स शेयर की थीं।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

FBI को जैक के घर से कई गन मिलीं
जैक को गन्स का शौक था। FBI एजेंट्स ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इंवेस्टिगेशन के दौरान उसके घर से कई गन और हथियार बरामद हुए हैं। उसने डिस्कॉर्ड प्लेटफॉर्म पर अपना नाम भी ओरिजनल गैंगस्टर (OG) रखा था।

जैक ने 25 लोगों के एक चैटरूम में दावा किया था कि उसके पास सरकार से जुड़े ऐसे सीक्रेट्स हैं जो वो आम जनता से साझा नहीं करती। चैटरूम में मौजूद एक मेंबर ने FBI को बताया कि ग्रुप के युवा सदस्यों OG के मैसेज को बारिकी से पढ़ने की कोशिश करते थे। वो कई महीनों तक एक-एक करके ये दस्तावेज शेयर करता था। इनमें से ज्यादातर सरकारी ट्रांस्क्रिप्ट्स होती थीं।

जैक साइबर ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्पेशलिस्ट था, कल होगी कार्ट में पेशी
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय समयानुसार, 15 अप्रैल को बोस्टन की कोर्ट में जैक टेक्सीरा को पेश किया जाएगा। अटार्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा- टेक्सेरा को क्लासिफाइड नेशनल डिफेंस इंफॉर्मेशन को अन-ऑथराइजड रूप से हटाने, इसे अपने पास रखने और इसे फैलान के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि जैक का काम साइबर ट्रांसपोर्ट से जुड़ा था। उन्होंने कहा- जैक साइबर ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्पेशलिस्ट था। वो ये सुनिश्चित करता था कि सिस्टम का ग्लोबल कम्युनिकेशन नेटवर्क सही से काम कर रहा है। उसे हाल ही में एयरमैन फर्स्ट क्लास के रैंक पर प्रमोट किया गया था।

लीक हुए डॉक्यूमेंट्स की तस्वीरें देखें…

US की सिक्योर फैसिलिटी में रह चुका है टेक्सीरा
OG ने ग्रुप पर ये भी कहा था कि वो कई दिनों तक अमेरिका की एक सिक्योर फैसिलिटी में रहा था। यहां फोन या कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं थी, ताकि सरकारी कंप्यूटर नेटवर्क पर मौजूद गुप्त जानकारी किसी गलत सोर्स के हाथ न लग सके।

OG ने बताया कि उसने इन डॉक्यूमेंट्स पर लिखी जानकारी हाथ से दूसरे पेपर पर कॉपी कर ली थी, जिससे वो अपने साथियों के साथ इसे साझा कर सके। उसने इन दस्तावेजों को समझाते हुए कुछ कोड वर्ड्स और शॉट फॉर्म्स का मतलब भी बताया। जैसे NOFORN का अर्थ है दस्तावेज में मौजूद जानकारी इतनी संवेदनशील थी कि इसे किसी भी हाल में दूसरे देशों के साथ साझा नहीं किया जा सकता।

हाई-प्रोफाइल पॉलिटिकल लीडर्स से जुड़ी कई खुफिया जानकारी मौजूद
अपनी पहचान सीक्रेट रखने की शर्त पर वॉशिंगटन पोस्ट से चैटरूम के 2 सदस्यों ने बात की। उन्होंने बताया कि OG ने जो फाइल्स शेयर की उनमें कई संवेदनशील विषय शामिल हैं, जिन्हें देखने के लिए केवल उन्हीं लोगों के पास इजाजत हो सकती है जो सालों तक अमेरिकी सरकार के लिए काम कर चुके हों और उनकी हर तरह की जांच की जा चुकी हो। इसमें हाई-प्रोफाइल पॉलिटिकल लीडर्स के मूवमेंट्स, उनके खुफिया ठिकाने और मिलिट्री फोर्स से जुड़ी खुफिया जानकारियां मौजूद थीं।

इसके अलावा चुनावों में हस्ताक्षेप करने की विदेशी सरकारों की कोशिशों से जुड़ी भी पूरी डीटेल्स इन फाइल्स में लिखी हुई थीं। द पोस्ट से लीक हुए दस्तावेजों से जुड़ी करीबी 300 फोटोज शेयर की हैं। इसके अलावा ग्रुप के जिन सदस्यों ने ये जानकारी दी उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है।

डॉक्यूमेंट्स में खुलासा- यूक्रेन में तैनात हैं अमेरिका, ब्रिटेन और NATO फोर्स
रूस-यूक्रेन जंग के बीच ब्रिटेन की स्पेशल मिलिट्री फोर्स यूक्रेन में तैनात है। इसके अलावा अमेरिका की 14 टुकड़ियां भी यूक्रेन में मौजूद हैं। यूक्रेन में ब्रिटेन के विशेष बलों की 50 टुकड़ियां हैं, जो वहां सबसे बड़ी विदेशी फौज है। इसके बाद NATO के कई दूसरे देशों की टुकड़ियां भी मौजूद हैं। इनमें लातविया की 17 टुकड़ी, फ्रांस की 15 और नीदरलैंड्स की 1 टुकड़ी शामिल है।

वहीं, कुछ दूसरे दस्तावेजों के मुताबिक अमेरिका मानता है कि यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य ऑपरेशन में काफी कमियां हैं जो आगे चलकर उसके लिए परेशानी पैदा करेंगी। वहीं यूक्रेन के हथियार और एयर डिफेंस भी काफी कमजोर है जिसकी वजह से कुछ महीनों बाद जंग में गतिरोध की स्थिति बन जाएगी।

लीक के बाद डॉक्यूमेंट्स का डेटा बदला
दस्तावेज लीक होने के बाद अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा था कि ये बदलाव रूस द्वारा गलत जानकारी फैलाने की कोशिश हो सकती है। हालांकि, ओरिजिनल डॉक्यूमेंट में मौजूद वेपन डिलवरी, सैन्य ताकत और दूसरी खुफिया जानकारी से जुड़ी तस्वीरों का लीक होना अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी के सिक्योरिटी सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। बाइडेन सरकार लगातार इन डॉक्यूमेंट्स को डिलीट करनी की कोशिश कर रही है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑