कंंगाल पाकिस्तान के साथ दोस्ती तो ठीक… लेकिन खैरात नहीं देगा सऊदी अरब, आर्थिक आपदा की आहट!
पाकिस्तान के सबसे बड़े दानदाता सऊदी अरब ने पाक पीएम शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ को ईद की दावत दी है। यह करीबी राजनीतिक संबंधों का सुदृढीकरण हो सकता है लेकिन अर्थशास्त्री इसे लेकर चेतावनी दे रहे हैं।
पाकिस्तान के सबसे बड़े दानदाता सऊदी अरब ने पाक पीएम शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ को ईद की दावत दी है। यह करीबी राजनीतिक संबंधों का सुदृढीकरण हो सकता है लेकिन अर्थशास्त्री इसे लेकर चेतावनी दे रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आतिफ मिया ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ‘मंदी की स्थिति में है और संकट से तबाही की ओर बढ़ रही है’। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की बहुप्रतीक्षित आर्थिक मदद दूर-दूर तक कहीं नहीं दिख रही है और सऊदी अरब भी अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के राज में अरब देश कह रहा है कि पिछले साल तेल के हालिया उछाल से अर्जित उसके फंड ‘फ्री लंच’ के लिए नहीं हैं। विश्लेषक मुशर्रफ जैदी ने पिछले हफ्ते द न्यूज इंटरनेशनल में लिखा, ‘बहुत कम संभावना है कि पाकिस्तान अपने आईएमएफ कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के लिए सऊदी अरब का समर्थन हासिल कर पाएगा। अगर ऐसा हुआ भी तो यह एक अस्थायी राहत होगी।’
खैरात देने के मूड में नहीं सऊदी
उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तान आज या निकट भविष्य में सऊदी अरब से आर्थिक सहायता के किसी भी बड़े पैकेज को हासिल करने में सक्षम नहीं होगा क्योंकि इस तरह के समर्थन का मॉडल अब मौजूद नहीं है।’ जैदी ने कहा, ‘सऊदी अरब तेजी से बदल गया है और उसके शासक पाकिस्तान के लिए बहुत मजबूत भावनाएं रखते हैं। लेकिन वे पाकिस्तान के अभिजात वर्ग को उन रिश्तों को बिना शर्त खैरात में बदलने की अनुमति नहीं देंगे।’
दूर-दूर तक नहीं दिख रही मदद
कई ग्लोबल रिपोर्ट्स ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान जिस बेलआउट की उम्मीद कर रहा है, वह निकट भविष्य में कहीं दिखाई नहीं दे रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की 3 अप्रैल की एक रिपोर्ट ने चेतावनी दी थी कि रियाद अब पाकिस्तान और ऐसे देशों को पैसे नहीं देगा, जो अपने आर्थिक बुनियादी ढांचे में सुधार करने से इनकार कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया, ‘किंगडम अभी भी विदेशों में पैसा भेज रहा है। लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा अब लाभ, प्रभुत्व और सऊदी धरती पर नए उद्योगों को शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेश में जा रहा है।’

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले