देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 6 बार पढ़ी गई

PM किशिदा के हमलावर के पास चाकू भी था:उसके बैग में 2 स्मोक बम मिले, पुलिस को शक- ये घर पर बनाए

ये उसी स्मोक बम की तस्वीर है, जिससे 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हमला किया गया था। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर 24 साल के शख्स ने हमला किया था।

Abhishek Raghuvanshi17 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर 24 साल के शख्स ने हमला किया था। पुलिस ने बताया कि रियूजी किमुरा ने 15 अप्रैल को एक रैली के दौरान PM किशिदा पर स्मोक बम फेंका था। अब उन्हें शक है कि उसने ये बम घर पर ही बनाया था। पुलिस ने फौरन हमलावर को पकड़ लिया था। उसके बैग से एक चाकू भी बरामद किया गया था।

जापान टाइम्स के मुताबिक, 16 अप्रैल को हमलावर के घर की तलाशी ली गई। 8 घंटे चली तलाशी में पुलिस को वायर्स, पाइप्स और बारूद बरामद हुआ। घर में 20-30 सेंटीमीटर के ऐसे पाइप्स भी थे जिनके दोनों तरफ से इलेक्ट्रिक वायर निकले थे। इसी तरह की डिवाइस में बारूद भर दिया जाता है, जिसके फटते ही धमाके जैसी तेज आवाज आती है और सफेद रंग का धुआं निकलता है। इन डिवाइस को ही स्मोक बम कहा जाता है।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि बम को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया था या नहीं।

PM किशिदा निचले सदन के उपचुनाव के लिए कैंपेन कर रहे थे
जापान टाइम्स के मुताबिक किशिदा वाकायामा शहर में एक इलेक्शन रैली में भाषण देने पहुंचे थे। स्थानीय समयानुसार धमाका 15 अप्रैल सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके बाद करीब 1 बजे प्रधानमंत्री किशिदा ने वाकायामा शहर में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने कहा- हम इलेक्शन कैंपन के बीच मौजूद हैं। हमें इसे जारी रखना चाहिए।

हमले की वजह सामने नहीं आई
पुलिस ने कहा- हमलावर रियूजी किमुरा से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसने हमला करने की वजह नहीं बताई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, रियूजी किमुरा को काम में बाधा डालने के शक के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जापान में इस तरह के जुर्म में तीन साल तक की जेल और 3 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

2022 में रैली के दौरान ही शिंजो आबे पर हैंडमेड गन से हमला हुआ था
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 8 जुलाई 2022 को रैली में गोली मारकर हत्या की गई थी। वे आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। उसी दौरान 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी।

उन पर कैमरे जैसी दिखने वाली हैंडमेड गन से हमला किया गया था। फायरिंग के बाद आई फोटो से इसका खुलासा हुआ था। हमलावर ने गन को इस तरह डिजाइन किया था कि वह कैमरे जैसी दिखे। इसके लिए उसने गन पर काली पॉलीथिन को लपेटा था। हमलावर फोटो खींचने के बहाने आबे के करीब आया था। फिर उसने दो गोलियां चलाई थीं।

पूर्व PM शिजों आबे पर हुए हमले की तस्वीरें देखें…

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑