देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 24 बार पढ़ी गई

भारतीय मूल के मुस्लिम परिवार को स्टोर से निकाला:सिंगापुर में कर्मचारी बोला- रजमान की फ्री मिठाईयां भारतीयों के लिए नहीं हैं

ये तस्वीर उसी भारतीय मूल के मुस्लिम परिवार की है जिसे रमजान पर इफ्तार बाइट्स से फ्री मिठाई लेने से मना किया गया था।

Abhishek Raghuvanshi12 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सिंगापुर में एक सुपरमार्केट ने भारतीय मूल के मुस्लिम परिवार को रमजान में फ्री मिठाइयां खाने से मना कर दिया। स्टोर में काम करने वाले एक आदमी में कहा कि ये मिठाइयां सिर्फ मलय समुदाय के लोगों के लिए हैं। इसके बाद उसने मुस्लिम परिवार को वहां से भगा दिया। मामला सामने आने के बाद सुपरमार्केट ने माफी मांगी है।

दरअसल, 9 अप्रैल को 36 साल के जहांबर शालीह अपनी पत्नी फराह नाद्या और 2 बच्चों के साथ नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के एक सुपरमार्केट में गए थे। यहां फेयर प्राइज की एक दुकान पर रमजान खोलने के लिए मुफ्त में मिठाई मिल रही थी। तभी वहां मौजूद एख कर्मचारी ने परिवार से कहा- मुफ्त ट्रीट ‘भारतीयों के लिए नहीं हैं।’ इसके उसने कपल को स्टैंड से कुछ भी लेने के लिए मना करते हुए वहां से दूर जाने को कहा।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
फराह नाद्या ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। ये वही फेयर बाइट्स स्टॉल है जहां मुस्लिम परिवार को इफ्तार ट्रीट के लिए मना कर दिया गया था।सिंगापुर में रमजान के मौके पर फेयर प्राइज कंपनी अपने स्टोर्स पर मुस्लिमों को मुफ्त ड्रिंक्स, स्नैक्स और खजूर दे रही है।

मुस्लिम कपल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
जहांबर शालीह ने पूरी घटना से जुड़ा एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यहां उन्होंने लिखा- मैं और मेरी पत्नी सिर्फ मुफ्त मिठाई की जानकारी दे रहे एक पोस्टर को पढ़ रहे थे। तभी एक कर्मचारी ने कहा कि ये भारतीयों के लिए नहीं हैं। उसने कहा कि उसे सीनियर अफसरों से मिठाई सिर्फ मलय समुदाय के लोगों को देने के लिए कही गई है। हमें ये बात बहुत अजीब लगी और हम वहां से चले गए।

कंपनी ने कहा- रमजान में सभी मुस्लिमों के लिए है फ्री ट्रीट
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद फेयर प्राइज स्टोर ने माफी मांगी है। स्टोर की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि उन्होंने मुस्लिम परिवार से संपर्क किया है और इस समस्या को तुरंत सुलझा दिया गया है। साथ ही उन्होंने अपने कर्मचारी को भी जरूरी हिदायत दी है। स्टोर इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेता है। रमजान के महीने में मुफ्त में मिल रहे इफ्तार पैक्स सभी मुस्लिम ग्राहकों के लिए हैं।

सिंगापुर में 23 मार्च को फेयर प्राइज ग्रुप ने अपना इफ्तार बाइट स्टेशन लॉन्च किया। यहां रमजान के महीने में मुस्लिमों को मुफ्त ड्रिंक्स, स्नैक्स और खजूर दिए जाते हैं। ये सेवा देश में मौजूद कंपनी के 60 स्टोर्स पर उपलब्ध है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑