चीन के बाद अमेरिका ने शुरू किया युद्धाभ्यास:सबसे बड़ी ड्रिल में US-फिलीपींस के 17 हजार सैनिक शामिल होंगे, साउथ-चाइना सी में होगी लाइव फायर
ताइवान के पास चीन की मिलिट्री ड्रिल खत्म होने के अगले ही दिन मंगलवार को अमेरिका और फिलीपींस ने अपना अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है।
ताइवान के पास चीन की मिलिट्री ड्रिल खत्म होने के अगले ही दिन मंगलवार को अमेरिका और फिलीपींस ने अपना अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में साउथ चाइना सी में डूबे एक जहाज पर लाइव फायरिंग की एक्सरसाइज भी की जाएगी।
युद्धाभ्यास में 17 हजार सैनिक हिस्सा लेंगे। इसमें 12,200 अमेरिकी और 5,400 सैनिक फिलीपींस के होंगे। इस मिलिट्री ड्रिल को बालिकतान नाम दिया गया है। फिलीपींस की भाषा में इसका मतलब कंधे से कंधा मिलाकर चलना होता है। ये ड्रिल 28 अप्रैल तक जारी रहेंगी।
ताइवान से 300 किलोमीटर दूर होगी ड्रिल
फिलीपींस की जिस लुजोन आईलैंड पर ये ड्रिल हो रही है वो ताइवान से सिर्फ 300 किलोमीटर की दूरी पर है। बालिकतान पर बात करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल डेनियल हुवाने ने कहा कि इससे दोनों सेनाओं को अपनी जंग की तैयारी और मिलिट्री ऑपरेशन की तकनीक दिखाने का मौका मिलेगा।
एक तरफ जहां फिलीपींस इस मिलिट्री ड्रिल को देश की सुरक्षा के लिए अहम बता रही है, वहीं फिलीपींस की कम्युनिस्ट पार्टी ने युद्धाभ्यास के खिलाफ अमेरिकी ऐंबैसी के सामने प्रदर्शन किया है। जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
पैट्रियट मिसाइलों का इस्तेमाल करेगा अमेरिका
फ्रांस 24 की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका फिलीपींस में ड्रिल के दौरान पैट्रियट मिसाइलों और हिमरास रॉकेट सिस्टम का भी इस्तेमाल करेगा। पहले दोनों देशों की सेनाएं ताइवान के दक्षिणी छोर से 355 किलोमीटर की दूरी पर लाइव फायरिंग करने वाली थीं, जिसे बाद में बदल दिया गया।
लाइव फायरिंग के लिए अब स्कारबोरो शोल नाम से 300 किलोमीटर दूर एक जगह को चुना है। दरअसल, फिलीपींस की स्कारबोरो शोल पर 2012 में चीन ने कब्जा कर लिया था। इसके खिलाफ फिलीपींस ने द हेग में परमानेंट आर्बिटरेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने फिलीपींस के हक में अपना फैसला सुनाया था। इसे चीन ने मानने से खारिज कर दिया था।
ताइवान के पास अब भी मौजूद चीन के वॉर प्लेन
ताइवान की मिलिट्री का कहना है कि युद्धाभ्यास खत्म करने के बाद भी चीन के वॉर प्लेन ताइवान के पास से हट नहीं रहे हैं। मंगलवार को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के 91 एयरक्राफ्ट और 12 नेवी के जहाजों को ट्रैक किया गया है। इनमें से 54 एयरक्राफ्ट तो ताइवान की मीडियन लाइन में भी घुसे ।
चीन की इस हरकत पर ताइवान की राष्ट्रपति ने गैर जिम्मेदार और क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाला बताया है। अपने अमेरिकी दौरे का बचाव करते हुए साई इंग वेन ने कहा कि दोस्ताना संबंध वाले देशों में विजिट का चलन काफी पुराना है। इसमें कुछ भड़काऊ नहीं था।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले