कार चालक की मदद करने रुके दो इंजीनियरों को अन्य कार ने टक्कर मारी, मौत
दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा इंजीनियर की जान चली गई। मूलत: जबलपुर निवासी दोनों इंजीनियर खाना खाकर लौट रहे थे। रास्ते में एक कार चालक को परेशान देख मदद करने रुक गए।
दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा इंजीनियर की जान चली गई। मूलत: जबलपुर निवासी दोनों इंजीनियर खाना खाकर लौट रहे थे। रास्ते में एक कार चालक को परेशान देख मदद करने रुक गए। उन्होंने कार को धक्का लगाया ही था उन्हें एक अन्य कार ने चपेट में ले लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
लसूड़िया थाना के एएसआइ श्रीराम परमार के मुताबिक हादसा रविवार रात करीब सवा नौ बजे विस्तारा कांकड़ का है। जबलपुर निवासी अमित पुत्र रामप्रकाश तिवारी और अभिषेक पुत्र शिरीन जोसेफ आइटी कंपनी में नौकरी करते थे।
दोनों युवक करीब दो साल से रेडियो कालोनी में रहते थे। रविवार रात अभिषेक और अमित एक अन्य दोस्त के साथ बायपास पर खाना खाने गए थे। तीनों जब लौट रहे थे तो विस्तारा कांकड़ के पास एक कार चालक को परेशान होते हुए देखा।
तीनों युवा मदद करने रुके और कार का बोनट खोल कर देखा। कार पेट्रोल खत्म होने के कारण बंद हुई थी।अभिषेक और अमित कार को धक्का देकर बगल में खड़े ही हुए थे कि देवास की तरफ से तेज रफ्तार में कार आई और दोनों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक व अमित की मौके पर मौत हो गई।एएसआइ के मुताबिक टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है। चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया था।
कार आई और हवा में उछल गए मेरे दोस्त
अंबर के मुताबिक हम तीनों खाना खाने जा रहे थे। बायपास पर पहुंचे ही थे कि अंधेरे में एक कार दिखाई दी। उसके एंडिकेटर चालू थे। चालक ने हाथ दिया तो हम मदद करने रुक गए। ड्राइविंग सीट पर बैठ कर मैंने चाबी लगाई तो पता चला गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो चुका था।अमित और अभिषेक कार को धक्का लगा कर बगल में खड़े हो गए। तभी तेज रफ्तार में कार आई और दोनों को हवा में उछाल दिया। उन्हें अस्पताल ले गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले